फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cold Storage Operator Dies in Road Accident Family Protests at Mayur Cold Storage

Agra: कोल्ड स्टोर ऑपरेटर की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 26 Dec 2025 03:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Dec 2025 03:31 PM IST
सार

शीतगृह में कार्यरत ऑपरेटर सड़क हादसे में घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शीतगृह स्वामी पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन
Cold Storage Operator Dies in Road Accident Family Protests at Mayur Cold Storage
रिंकू का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर के बरहन रोड स्थित मयूर शीतगृह में कार्यरत ऑपरेटर की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शीतगृह स्वामी पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

  
25 वर्षीय रिंकू पुत्र उदयराम सिंह, निवासी गांव अगवार एत्मादपुर की बरहन रोड स्थित मयूर शीतगृह में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। परिजनों के अनुसार 19 तारीख को शीतगृह स्वामी के कहने पर रिंकू बाइक से किसी काम से निकला था। इसी दौरान गांव मितावली के पास गढ़ी महासिंह वाले बंबा के नजदीक उसका एक्सीडेंट हो गया। 
विज्ञापन





हादसे के बाद रिंकू काफी देर तक मौके पर ही झाड़ियों में पड़ा रहा। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने परिजनों को अवगत कराया। आनन-फानन में परिजन उसे आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिंकू की मौत की खबर मिलते ही परिजन शव को लेकर बरहन रोड स्थित मयूर शीतगृह पहुंच गए और हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि शीतगृह स्वामी ने रिंकू का मोबाइल जमा कर लिया था और उसे बाइक से निजी काम के लिए भेज दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। परिजनों ने शीतगृह स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed