फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cold storage operator dies during treatment, uproar

Agra News: शीतगृह ऑपरेटर की इलाज के दौरान मौत, हंगामा

Sat, 27 Dec 2025 02:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Cold storage operator dies during treatment, uproar
एत्मादपुर । क्षेत्र के बरहन रोड स्थित शीतगृह में कार्यरत ऑपरेटर की सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिजन ने शीतगृह परिसर के बाहर हंगामा कर दिया। परिजन ने शीतगृह स्वामी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। गांव अगवार निवासी 25 वर्षीय रिंकू बघेल बरहन रोड स्थित मयूर शीतगृह में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। परिजन के अनुसार बीती 19 दिसंबर को शीतगृह स्वामी के कहने पर रिंकू बाइक से किसी कार्य से बाहर गया था। इसी दौरान गांव मितावली के पास गढ़ी महासिंह बंबा के समीप एक वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन का आरोप है कि हादसे के बाद रिंकू काफी देर तक घटनास्थल पर झाड़ियों में पड़ा रहा। काफी समय बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में देखा और परिजन को मामले से अवगत कराया। इसके बाद परिजन आनन-फानन में रिंकू को आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन रिंकू के शव को एंबुलेंस से बरहन रोड स्थित शीतगृह लेकर पहुंचे और शीतगृह स्वामी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मोबाइल रखकर निजी कार्य के लिए बाइक से भेजा
परिजन का कहना है कि शीतगृह स्वामी ने रिंकू का मोबाइल फोन अपने पास रख लिया था और उसे निजी कार्य के लिए बाइक से भेजा गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। परिजन ने शीतगृह स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजन से तहरीर प्राप्त होने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed