{"_id":"5fcf43962e5b0a45f41bbd39","slug":"coffee-machine-burst-in-wedding-ceromony-one-died-and-two-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: शादी समारोह में कॉफी मशीन फटने से एक की मौत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: शादी समारोह में कॉफी मशीन फटने से एक की मौत दो घायल
Tue, 08 Dec 2020 02:44 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
बालक की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात शादी समारोह में कॉफी मशीन फट गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। जिसमें दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद शादी समारोह में आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाना अलीगंज क्षेत्र के श्याम नगर निवासी मुलायम सिंह की पुत्री की शादी थी। बरात थाना सकीट के निवासी ब्रह्मदत्त के पुत्र गौरी शंकर की थी, शादी समारोह में काफी लोग आए हुए थे और खाने-पीने का दौर चल रहा था। उसी दौरान समारोह स्थल पर रखी कॉफी मशीन में अधिक गैस भर जाने के कारण प्रेशर ज्यादा हो गया था। इसके चलते अचानक विस्फोट हो गया। इससे शादी समारोह में भगदड़ मच गई।
लोग खाना छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। लोगों के समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर धमाका किससे हुआ है। हादसे में घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया गया। थाना सकीट के चांदपुर लोकसपुर निवासी 10 वर्षीय कार्तिक पुत्र हेमंत की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को एटा जिला अस्पताल रेफर कर दिया।