फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Code of conduct violation case against BSP candidate in Agra

आगरा: बसपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा, पिनाहट में बैगर अनुमति निकाली रैली

Mon, 31 Jan 2022 12:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Jan 2022 12:01 AM IST
सार

चुनाव आयोग की सख्ती के बाद भी प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। आगरा के पिनाहट में बसपा प्रत्याशी ने 200-250 समर्थकों के साथ बिना अनुमति निकाली। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Code of conduct violation case against BSP candidate in Agra
बसपा प्रत्याशी ने पिनाहट में निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिनाहट कस्बे में समर्थकों की भीड़ के साथ रैली निकालने के आरोप में बाह विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी नितिन वर्मा के खिलाफ रविवार को आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष पिनाहट कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब एक बजे कस्बा पिनाहट में बसपा प्रत्याशी नितिन वर्मा ने अपने 200-250 समर्थकों के साथ रैली निकाली थी।

विज्ञापन

बगैर अनुमति के रैली निकालने पर पुलिस ने बसपा प्रत्याशी नितिन वर्मा और 200-250 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि प्रत्याशी के पास रैली निकालने की अनुमति नहीं थी। इसके बाद भी उन्होंने कस्बे के बाजार में रैली निकाली। इस दौरान उनके समर्थकों ने कोविड गाइडलाइन का भी पालन नहीं किया। 
विज्ञापन

रोक के बावजूद निकाली जा रहीं रैलियां व जुलूस
रोक के बावजूद देहात में वाहन रैलियां व जुलूस निकाले जा रहे हैं। शहर में भी दस समर्थकों की अनुमति पर 40 से 50 लोगों को साथ लेकर प्रत्याशी गली-मोहल्लों में घर-घर प्रचार कर रहे हैं। कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं हो रहा। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में अब तक 10 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed