फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CNG Price in Agra cng price reached close to petrol in agra

CNG Price in Agra: आगरा में लखनऊ से भी महंगी है सीएनजी, पेट्रोल के करीब पहुंची कीमत

Sun, 03 Jul 2022 12:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Jul 2022 12:38 AM IST
सार

आगरा में बढ़ती कीमतों ने सीएनजी वाहनों की रफ्तार रोक दी है। पिछले छह माह में गैस की कीमत करीब 20 रुपये बढ़ोतरी हुई है। अब सीएनजी 91.96 रुपये प्रति किलो बिक रही है। पेट्रोल की कीमत 96.32 रुपये प्रति लीटर है। 

विज्ञापन
CNG Price in Agra cng price reached close to petrol in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सीएनजी के दाम छह माह के भीतर 72 रुपये से बढ़कर 91.96 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। यह डीजल से भी महंगी पड़ रही है। ऐसे में ताज ट्रेपेजियम जोन आगरा में वाहनों को सीएनजी में परिवर्तित कराने वाले 50 फीसदी कम हो गए हैं। शहर के आधा दर्जन अधिकृत सेंटरों से लगवाई जाने वाली सीएनजी किट अब आधी ही रह गई है। 

विज्ञापन


सीएनजी की महंगाई ने प्रदूषण रहित ईंधन वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए हैं। जनवरी में सीएनजी के दाम 63.75 प्रति किलो थे। फरवरी में बढ़कर 72 रुपये प्रति किलो हो गए। इसके बाद से सीएनजी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन

कम हुई सीएनजी लगवाने वाले वाहनों की संख्या 

सीएनजी किट सेंटरों के मालिकों के मुताबिक, पहले जहां शहर के आधा दर्जन अधिकृत सेंटरों पर प्रतिमाह 500 वाहनों में सीएनजी किट लगवाई जा रही थीं, अब यह करीब 200 ही रह गई हैं। 12, 14 और 19 किलोग्राम की सीएनजी किट के दामों में मांग में कमी आने से दाम भी कम हुए हैं। पहले 14 किलो की किट 45 हजार रुपये में तक में लगाई जा रही थी, अब यह कीमत 40 हजार रुपये प्रति किट हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संख्या आधी भी नहीं रही

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित किटफिट सीएनजी सेंटर के प्रोपराइटर सचिन अग्रवाल ने कहा कि सीएनजी किट लगवाने वालों की संख्या आधी भी नहीं बची है। अब निजी वाहनों में बहुत कम लोग ही सीएनजी किट लगवा रहे हैं। इसके पीछे बीएस-6 किट को आरटीओ की अनुमति नहीं मिलना, दूसरे जिलों से यहां ज्यादा महंगी गैस, डीजल का गैस से सस्ता होने जैसे कारण हैं। 

दूसरे जिलों से महंगी है सीएनजी

लखनऊ में सीएनजी 87.80 प्रति किलो, उन्नाव में 87.80 अयोध्या में 88 रुपये प्रति किलो है। इसी तरह गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली में भी सीएनजी की कीमतें कम हैं। 

कंपनी ने भी प्राइवेट किट कम कीं

पहले कंपनियां वाहनों में सीएनजी किट लगवाकर नहीं देती थीं, लेकिन अब मारुति, हुंडई और टाटा की कई वर्जन की गाड़ियों में सीएनजी किट लगाकर दी जा रही हैं। आरटीओ से भी बीएस-6 किट लगीं गाड़ियों को आसानी से अनुमति मिल जा रही है। ऐसे में व्यावसायिक वाहनों को खरीदने वाले कंपनी फिटेड किट ही पसंद कर रहे हैं। 

बीएस-6 वाहनों को मंजूरी नहीं

जिले में पांच हजार से ज्यादा वाहनों में सीएनजी किट लगी हुई है मगर आरटीओ से अनुमति नहीं मिल रही है। आरटीओ प्रशासन पीके सिंह का कहना है कि कंपनी फिटेड को ही मंजूरी दी जा रही है। 

पंजीकरण व परिवर्तन में आई कमी: एआरटीओ

एआरटीओ (प्रशासन) एके सिंह ने कहा कि सीएनजी वाहनों के पंजीकरण व परिवर्तन में छह माह में कमी आई है। पहले यह संख्या प्रतिमाह 500 से 600 तक हो जाती थी, लेकिन इनमें गिरावट आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed