{"_id":"62667c47e501494c556e0f64","slug":"cmo-ordered-to-stop-salary-of-seven-employees-including-absent-doctor-in-health-fair-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: स्वास्थ्य मेले में औचक निरीक्षण के दौरान गायब मिले डॉक्टर, सीएमओ ने वेतन रोकने के दिए आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: स्वास्थ्य मेले में औचक निरीक्षण के दौरान गायब मिले डॉक्टर, सीएमओ ने वेतन रोकने के दिए आदेश
Mon, 25 Apr 2022 04:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 25 Apr 2022 04:17 PM IST
सार
जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉक्टर को अनुपस्थित रहना महंगा पड़ गया। सीएमओ ने अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टर सहित सात कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के भोगांव में चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की तरफ से रविवार को जिले के 50 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेलों में पहुंचे मरीजों को जांच के साथ उपचार दिया गया। इस दौरान एक डॉक्टर सहित सात कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन रोकने के निर्देश क्षेत्रीय चिकित्साधीक्षकों को जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
रविवार को जिले के तीन अर्बन पीएचसी और 47 ग्रामीण पीएससी पर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हुआ। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने जागीर क्षेत्र की पीएचसी लेखराजपुर, किशनी की पीएचसी समान, करहल की पीपीएचसी सौज पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। लेखराजपुर पीएचसी पर राजेश कुमार एलटी अनुपस्थित पाए गए। यहां फर्नीचर और सफाई व्यवस्था की कमी दिखी, जिस पर डॉ. विनोद कुमार को साफ सफाई और फर्नीचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पीएचसी समान पर भी फर्नीचर की कमी दिखी।
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक अजय भदौरिया को फर्नीचर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। पीएचसी सौज पर नीलम, किरन, प्रदीप, राधा, हरीकृष्ण डॉ. इम्तियाज अहमद अनुपस्थित मिले। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का संबंधित चिकित्सा अधीक्षक को वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। कहीं पर भी निरीक्षण के दौरान पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम नहीं मिला। सभी जनपद के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
सीएमओ ने जिले के लोगों से अपील की कोविड-19 टीकाकरण अपनी अपनी बूस्टर डोज अवश्य लगवा लें। 12 वर्ष से ऊपर के सभी बच्चे और बड़े वैक्सीनेशन अवश्य करा लें। एसीएमओ डॉ. राजीव राय, डॉ. अनिल वर्मा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।