{"_id":"5eb64b3aab88663e0e586489","slug":"cmo-office-agra-not-updated-coronavirus-data","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: कोरोना वायरस पर सीएमओ दफ्तर अपडेट नहीं, प्रशासन के अफसर तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: कोरोना वायरस पर सीएमओ दफ्तर अपडेट नहीं, प्रशासन के अफसर तैनात
Sat, 09 May 2020 11:48 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 09 May 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस के आंकड़ों पर सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) दफ्तर अपडेट नहीं है। इसके लिए जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने प्रशासन के दो अफसरों को तैनात किया है। ये आंकड़े तैयार करने से लेकर समीक्षा तक करेंगे।
इनमें इंटीग्रेटिड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी) की कमान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ गंगवार को मिली है। वो डोर-टू-डोर सर्वे, संक्रमितों की डाटा एंट्री और सैंपलिंग कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार करेंगे।
प्रशासन के सूत्रों का कहना है कि आईडीएसपी यूनिट में अव्यवस्थाएं पाई गई हैं। एक चिकित्सक पूर्व में इस्तीफा दे चुकी हैं। अन्य चिकित्सकों की मदद से यूनिट में काम चल रहा है लेकिन संक्रमितों की डाटा एंट्री से लेकर सैंपलिंग रिपोर्ट में देर हो रही थी।

Trending Videos
सौरभ गंगवार बने नोडल प्रभारी
जिलाधिकारी ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ गंगवार को नोडल प्रभारी बनाया है। उनके आधीन जिला सांख्यिकी अधिकारी रहेंगे, जो आईडीएसपी से संकलित डाटा की प्रतिदिन की रिपोर्ट देंगे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को कोरोना कंट्रोल रूम में आ रहीं शिकायतों के पर्यवेक्षण का जिम्मा भी होगा।
जिला अस्पताल कर रहा सीएमओ दफ्तर का काम
केजीएमयू किंग (जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) लखनऊ से आने वाली कोरोना संक्रमित रोगियों की रिपोर्ट सीधे सीएमओ कार्यालय स्थित आईडीएसपी यूनिट को प्राप्त होती है। फिर वहां उनका संकलन होता है। एक माह से यह कार्य जिला अस्पताल में किया जा रहा था।