फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cruise will run in Yamuna service will be available from Taj Mahal to Kailash temple DPR is being prepared

Yamuna River Cruise: यमुना में दौड़ेगा क्रूज...ताजमहल से कैलाश मंदिर तक मिलेगी सेवा, डीपीआर हो रही तैयार

Tue, 25 Mar 2025 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Mar 2025 09:15 AM IST
सार

आगरा में यमुना नदी में क्रूज पर्यटन की शुरुआत होने जा रही है। ताजमहल से कैलाश मंदिर तक यमुना में क्रूज के सफर का आनंद उठाया जा सकेगा। इसके लिए डीपीआर बनाने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Cruise will run in Yamuna service will be available from Taj Mahal to Kailash temple DPR is being prepared
क्रूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना नदी में ताजमहल से कैलाश मंदिर तक क्रूज चलाने की योजना है। इसकी डीपीआर बनाने के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। केंद्र सरकार के पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने यह जानकारी केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल को दी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: दो लाख रुपये का लोन...साप्ताहिक ब्याज 24 हजार रुपये, अब तक चुका दी इतनी रकम; सुनकर पुलिस भी हैरान
विज्ञापन





 

यमुना नदी के किनारे प्रमुख पर्यटक आकर्षण और आवासीय क्षेत्र
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के मुताबिक, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने ताजमहल से कैलाश मंदिर तक यमुना नदी (एनडब्ल्यू-110) के साथ अंतर्देशीय जलमार्गों के संभावित विकास के लिए सर्वेक्षण किया है। इस खंड में यमुना नदी की चौड़ाई 250 से 350 मीटर है। नदी के दोनों ओर मजबूत तट मौजूद हैं। यमुना नदी के किनारे प्रमुख पर्यटक आकर्षण और आवासीय क्षेत्र हैं। पहले चरण में जेटी और तट किनारे की सुविधाएं स्थापित करने और क्रूज सर्किट विकसित करने की संभावनाएं हैं। 

ये भी पढ़ें -  UP: अधिवक्ता की पत्नी हो गई लापता, आश्रम से दीक्षा लेने गई थी फर्रुखाबाद; अब तक नहीं लगा सुराग



 

डीपीआर तैयार करने के लिए कंसलटेंट की नियुक्ति
इस खंड में ताजमहल से 5-6 किलोमीटर के अंदर सभी पर्यटन स्थल और स्मारक मौजूद हैं। कैलाश मंदिर जलमार्ग से 38 किलोमीटर ऊपर है। उन्होंने बताया कि आईडब्ल्यूएआई आगरा में एनडब्ल्यू-110 (यमुना नदी) पर ताजमहल और कैलाश मंदिर के बीच नदी क्रूज और नौका सेवाओं की संभावना तलाशने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए कंसलटेंट की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर चुका है।

ये भी पढ़ें -  रूफ टॉप पर छापा: पुलिस ने ऐसे हाल में पकड़े अमीर घरों के 10 युवक-युवतियां, घरवाले शर्म से हुए पानी-पानी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed