{"_id":"682ff82531a01c4d5b06ba9d","slug":"cm-yogi-s-emissary-is-coming-will-know-the-ground-reality-of-development-works-in-agra-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी के आ रहे दूत, आगरा में जानेंगे विकास कार्यों की जमीनी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी के आ रहे दूत, आगरा में जानेंगे विकास कार्यों की जमीनी हकीकत
Fri, 23 May 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 May 2025 09:53 AM IST
सार
सीएम योगी के दूत परिवहन आयुक्त बृजेश नारायण सिंह आगरा आ रहे हैं। वे 50 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए हैं। सीएम के दूत बनकर परिवहन आयुक्त बृजेश नारायण सिंंह शनिवार को सत्यापन के लिए आगरा आएंगे। सर्किट हाउस में समीक्षा करेंगे।
जिले में जल जीवन मिशन के तहत 50-50 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई योजनाएं निर्माणाधीन हैं। जिनके लिए सीएम ने प्रदेशभर में नोडल अधिकारी दूत बनाकर भेजे हैं। आगरा के लिए परिवहन आयुक्त को नियुक्त किया गया है। वे शनिवार सुबह 10 बजे सर्किट हाउस आएंगे। जहां विकास कार्यों की समीक्षा और फिर भौतिक सत्यापन के लिए जाएंगे।
रविवार को भी विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। बैठक के बाद आगरा से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। इधर, नोडल अधिकारी के आगमन के मद्देनजर जल जीवन मिशन, जल निगम व अन्य विकास कार्यों से जुड़े विभागों के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।