फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Instructed officers to Control increasing sound of loudspeaker strictness in mathura

'धर्मस्थलों पर गूंजते लाउडस्पीकर तुरंत हटाओ': CM योगी के निर्देश के बाद मथुरा में सख्ती, जुटाई जा रही जानकारी

Thu, 25 May 2023 08:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 May 2023 08:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हिदायत के बाद पुलिस और प्रशासन ने मथुरा में पड़ताल शुरू कर दी है। ऐसे धर्मस्थलों की जानकारी जुटाई जा रही है, जहां सुबह होते ही लाउडस्पीकर गूंजने लगते हैं।
 

विज्ञापन
CM Yogi Instructed officers to Control increasing sound of loudspeaker strictness in mathura
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर लाउडस्पीकर की बढ़ती ध्वनि को नियंत्रित कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके बाद मथुरा में पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया है। अब तक इस मामले में जन शिकायतों को भी नजरंदाज कर रहे अधिकारी ऐसे धार्मिक स्थलों की जानकारी लेने में जुट गए हैं, जहां सुबह होते ही लाउडस्पीकर गूंजने लगते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर का संचालन तय मानकों के तहत करने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके तहत जनपद में सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम द्वारा लाउडस्पीकर संबंधी अनुमति जारी की गईं। इस प्रक्रिया के चलते चंद दिन तक धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाजें थमी रहीं, लेकिन बाद में फिर से वही सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण: कृष्ण वंशज होने का क्या है तथ्य, मुस्लिम पक्ष ने रखे ये तर्क, मिली तारीख
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से हुईं कई शिकायतें

 इस संदर्भ में कई लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की। जयसिंहपुरा, गोविंद विहार, कोतवाली क्षेत्र में धार्मिक स्थलों से गूंजती आवाज को लेकर लोगों ने शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की। हालांकि इन शिकायतों का निस्तारण कागजों पर ही कर दिया गया। अब मुख्यमंत्री का इस मामले में वाीडियो क्रॉफ्रेसिंग के दौरान सख्त रुख देख अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीर खिंच गईं। 

ये भी पढ़ें - Phalsa Cultivation: ऐसी खेती जिसके फलों को बेचकर किसान बन रहे लखपति, लकड़ी से निकलती है लागत

जिलाधिकारी ने दिए कार्रवाई के निर्देश 

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने इस स्थित को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट सहित सभी एसडीएम और संबंधित पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में कोई हीलाहवाली ना की जाए। आदेश की आवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed