एटा हादसाः सीएम ने की मुआवजे की घोषणा, मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख की सहायता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी आगरा गौरव दयाल के अनुसार, जलेसर के नीम की सराय में हादसे का शिकार हुए नगरिया अहीर, डौकी के मृत प्रत्येक व्यक्ति के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये, गंभीर घायलों को 50-50 हजार और घायलों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।
आगरा आगमन के दौरान मुख्यमंत्री खुद अपने हाथों से पीड़ितों को चेक प्रदान करेंगे। बता दें कि सीएम का सात मई को कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह सर्किट हाउस में पीड़ितों को चेक प्रदान कर सकते हैं। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
योगी से सच्चाई छिपाने की तैयारी
इम्तिहान की घड़ी में फिर फेल हुई एसएन इमरजेंसी