फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cm yogi aditynath salutes Indian air force for surgical strike in pakistan

सेना को सीएम योगी ने किया सैल्यूट, पाक को चेताया- ये नया भारत है, छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं

Tue, 26 Feb 2019 04:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Feb 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
cm yogi aditynath salutes Indian air force for surgical strike in pakistan
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
पीओके में आतंकियों की तबाही पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नया भारत है, इसे छेड़ोगे तो जवान छोड़ेंगे नहीं। हमारे 40 जवानों की शहादत का बदला वायुसेना ने 400 आतंकियों को मारकर ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा था वो कर दिखाया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एटा पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने जनपद को राजकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात दी। साथ ही कई एटा और कासगंज जिले की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री योगी ने भारत माता की जय बोल कर अपना संबोधन शुरू किया तो पूरा पांडाल भारत मां की जय और वंदेमातरम से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि ऐसा जयकारा लगाओ कि कश्मीर में तैनात हमारे सैनिकों को सुनाई दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मोदी हैं तो सब मुमकिन है'

cm yogi aditynath salutes Indian air force for surgical strike in pakistan
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
वायुसेना द्वारा आतंकियों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग पूछते थे कैसे होगा, हमने कहा था जब तक मोदी हैं सब मुमकिन है, नामुमकिन कुछ भी नहीं। सुबह से ही हर ओर हमारे जवानों के शौर्य की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। 

योगी ने कहा कि आज सुबह पाकिस्तान के उन कायरों को हमारे जवानों ने ठिकाने लगाने का काम किया है। हमारे जवानों ने 40 के 400 आतंकियों को मारकर सिद्ध कर दिया कि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। मोदी जी ने पहले ही कहा था कि यह हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। 

मुख्यमंत्री योगी ने सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की पिछली सरकारों ने भर्ती के नाम पर खूब लूट की है। जातिगत आधार पर ही पुलिस में भर्तियां की गईं, लेकिन आज गरीब का बेटा इंस्पेक्टर और सिपाही बन रहा है। 

'विनाश की ओर ले जा रही थीं पिछली सरकारें'

cm yogi aditynath salutes Indian air force for surgical strike in pakistan
मंच पर मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री
योगी ने कहा कि प्रदेश की पिछली सरकारों के नेता प्रदेश को विकास नहीं विनाश की ओर ले जा रहे थे। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले इसी प्रदेश में अराजकता और गुंडाराज था। लेकिन डेढ़ वर्षों में ही प्रदेश विकास की ओर अग्रसर हैं अब प्रदेश राम राज्य की ओर आगे बढ़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच सालों में ही देश का नाम दुनियां में सबसे ऊपर लाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कई बार राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का भी कई बार नाम लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय चिकित्सा मंत्री जे पी नड्डा भी मौजूद रहे। 

जेपी नड्डा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और वायुसेना के जवानों द्वारा लिए गए बदले को सरकार का दुश्मन को त्वरित जवाब भी बताया। चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री आशुतोष टंडन, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू, राज्यमंत्री संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed