{"_id":"61891e1df0fb937ada092c86","slug":"cm-yogi-adityanath-will-worship-at-shri-krishna-janmabhoomi-mathura-on-10th-november","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'योगीराज' के दर्शन करेंगे सीएम योगी: वृंदावन में संतों के साथ करेंगे भोज, मथुरा दौरे का कार्यक्रम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'योगीराज' के दर्शन करेंगे सीएम योगी: वृंदावन में संतों के साथ करेंगे भोज, मथुरा दौरे का कार्यक्रम जारी
Mon, 08 Nov 2021 06:24 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Nov 2021 06:24 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर मथुरा आ रहे हैं। वह वृंदावन में 10 नवंबर को ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान भी जाएंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन में ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ करने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भगवान योगीराज के दर्शन भी करेंगे। मुख्यमंत्री के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में फेरबदल हो गया है। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अब बुधवार दोपहर 1:20 बजे वृंदावन पहुंचेंगे। इस बार मुख्यमंत्री तीन घंटे 15 मिनट कन्हैया की नगरी में बिताएंगे।
विज्ञापन
10 नवंबर को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ मथुरा आ रहे हैं। वह यहां उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित होने जा रहे ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ करेंगे। सोमवार को जारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे वृंदावन स्थित पवन हंस हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 1:30-2:00 बजे तक टीएफसी पर संतों के साथ भोज करेंगे।
विज्ञापन
संबंधित खबर- एक बार फिर मथुरा आ रहे सीएम योगी: ब्रज रज उत्सव का करेंगे शुभारंभ, तैयारियों में जुटा प्रशासन
विज्ञापन
इसके बाद कुंभ क्षेत्र में ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ और केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय की हुनर हॉट तथा केंद्रीय टैक्सटाइल्स मंत्रालय के शिल्प मेला का अवलोकन करते हुए यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यहां 3:40 बजे तक रहेंगे और फिर 3:55 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा में दर्शन करेंगे। यहां 20 मिनट दर्शन और पूजन के बाद वृंदावन स्थित पवनहंस हेलीपैड से शाम 4:35 बजे आगरा खेरिया एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
मुख्यमंत्री का मिनट-टू- मिनट कार्यक्रम
दोपहर 1:05 बजे खेरिया एयरपोर्ट आगरा से प्रस्थान
दोपहर 1:20 बजे पवन हंस हेलीपैड वृंदावन पर आगमन
दोपहर 1:30 बजे टीएफसी पर आगमन
दोपहर 2:10 बजे ब्रजरज उत्सव आगमन
दोपहर 3:40 बजे तक ब्रजरज उत्सव से प्रस्थान
दोपहर 3:55 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान आगमन
शाम 4:15 बजे जन्मस्थान पर दर्शन उपरांत प्रस्थान
शाम 4:35 बजे पवन हंस हेलीपैड से आगरा के लिए प्रस्थान
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
दोपहर 1:05 बजे खेरिया एयरपोर्ट आगरा से प्रस्थान
दोपहर 1:20 बजे पवन हंस हेलीपैड वृंदावन पर आगमन
दोपहर 1:30 बजे टीएफसी पर आगमन
दोपहर 2:10 बजे ब्रजरज उत्सव आगमन
दोपहर 3:40 बजे तक ब्रजरज उत्सव से प्रस्थान
दोपहर 3:55 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान आगमन
शाम 4:15 बजे जन्मस्थान पर दर्शन उपरांत प्रस्थान
शाम 4:35 बजे पवन हंस हेलीपैड से आगरा के लिए प्रस्थान
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।