फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath will inaugurate Braj Rajotsav on November 10 in Mathura

एक बार फिर मथुरा आ रहे सीएम योगी: ब्रज रज उत्सव का करेंगे शुभारंभ, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Sun, 07 Nov 2021 06:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Nov 2021 06:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर मथुरा आ रहे हैं। वह 10 दिवसीय ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ करेंगे। वृंदावन में कुंभ मेला स्थल में उत्सव की शुरुआत 10 नवंबर से होगी। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will inaugurate Braj Rajotsav on November 10 in Mathura
वृंदावन कुंभ स्थल पर चल रहीं तैयारियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर मथुरा आ रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद गोपाल की भूमि में मुख्यमंत्री का यह दौरा गोपाष्टमी से एक दिन पहले होने जा रहा है। मुख्यमंत्री यहां उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा वृंदावन कुंभ मेला स्थल पर आयोजित ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ 10 नवंबर को करेंगे। इस दौरान ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।

विज्ञापन

 
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि वृंदावन के कुंभ मेला क्षेत्र में आयोजित हो रहे ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री करेंगे। यहां केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय की हुनर हॉट और केंद्रीय टैक्सटाइल के शिल्प मेला का निरीक्षण भी करेंगे। वृंदावन के पर्यटन सुविधा केंद्र पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक भी होगी।
विज्ञापन


सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटा प्रशासन 
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। रविवार को डीएम नवनीत चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने तैयारियों की समीक्षा की। यातायात का प्लान, मजिस्ट्रेट तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ रणनीति बनाई। मेला स्थल का निरीक्षण भी किया। डीएम ने बताया कि ब्रज रज उत्सव में मुख्यमंत्री के आगमन की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अभी अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi Adityanath will inaugurate Braj Rajotsav on November 10 in Mathura
नगर आयुक्त ने किया हेलीपैड का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

नगर आयुक्त ने हेलीपैड और कुंभ क्षेत्र का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित होने वाले ब्रजरज महोत्सव, अक्षय नवमी और देवोत्थान एकादशी पर परिक्रमार्थियों की सुविधाओं के लिए रविवार को नगर आयुक्त अनुनय झा ने टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त ने पवन हंस हैलीपैड का निरीक्षण कर वीआईपी आगमन की व्यवस्थाओं को परखा। अटल्ला चुंगी से केशीघाट तक परिक्रमा मार्ग एवं संपूर्ण कुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। परिक्रमा मार्ग एवं कुंभ मेला क्षेत्र की समुचित सफाई व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट, सड़क पैचवर्क, प्रकाश व्यवस्था को नोडल अधिकारी नामित करते हुए जिम्मेदारियों सौंपी गईं। 

जन्माष्टमी पर आए थे मथुरा
इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा आए थे। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुरजी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने संतों की इच्छा के अनुरूप मथुरा में मांस और मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने का एलान किया था। इसके बाद सरकार ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थल के 10 वर्ग किमी क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित कर दिया।

CM Yogi Adityanath will inaugurate Braj Rajotsav on November 10 in Mathura
कार्यक्रम स्थल पर लगेगी हुनर हॉट - फोटो : अमर उजाला
10 से 19 नवंबर तक चलेगा ब्रज रज उत्सव
वृंदावन के यमुना किनारे देवराहा बाबा घाट पर कुंभ मेला क्षेत्र में 10 से 19 नवंबर तक ब्रज रजोत्सव में ब्रज संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रजोत्सव में ब्रज संस्कृति से संबंधित धार्मिक, परंपरागत, लोक नृत्य के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed