फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath virtual unveiling of Agra Metro

ऐसी होगी आगरा मेट्रो रेल: मुख्यमंत्री योगी ने किया वर्चुअल अनावरण, गुजरात में बन रहे कोच

Sat, 18 Sep 2021 09:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Sep 2021 09:38 PM IST
सार

ताजनगरी में 2024 तक मेट्रो ट्रेन के ट्रायल का लक्ष्य है। प्राथमिकता कॉरिडोर में तीन एलिवेटेड स्टेशन का निर्माण फतेहाबाद रोड पर चल रहा है। उधर, जरात के बड़ौदा में साल्वी प्लांट पर आगरा मेट्रो ट्रेन के कोच का निर्माण भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath virtual unveiling of Agra Metro
आगरा मेट्रो रेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी की मेट्रो ट्रेन केसरिया रंग में नजर आएगी। सिल्वर रंग के कोच पर केसरिया पट्टी होगी। कानपुर के लिए भी इसी तरह की ट्रेनें होंगी। शनिवार को कानपुर के लिए शनिवार को पहली मेट्रो ट्रेन का वर्चुअल अनावरण सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से किया।   

विज्ञापन


आगरा व कानपुर के लिए मेट्रो ट्रेन एल्सटॉम ट्रांसपोर्ट कंपनी बनाएगी। गुजरात के बड़ौदा में साल्वी प्लांट पर ट्रेन के कोच का निर्माण शुरू हो गया है। दोनों जगह के लिए 201 कोच की 67 ट्रेन होंगी, जिनकी लागत 2051 करोड़ रुपये आएगी। प्रत्येक ट्रेन में 960 यात्री सफर कर सकेंगे। 
विज्ञापन


आगरा में दिसंबर, 2024 तक मेट्रो ट्रेन के ट्रायल का लक्ष्य है। जनवरी, 2021 में बॉम्बार्डियर से करार खत्म कर यूपीएमआरसी ने एलस्टॉम से कोच बनाने का करार किया था। एलस्टॉम जो कोच बना रही है वे पूरी तरह स्वदेशी व आत्मनिर्भर भारत मिशन से प्रेरित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं खासियत
- ट्रेन का एयरोडायनामिक मॉड्यूलर डिजाइन होगा।
- कोच हल्की व मजबूत स्टेनलेस स्टील के बने हैं।
- वातानुकूलित कोच के सभी दरवाजे स्वचालित होंगे।
- दिव्यांगों के लिए डेडीकेटिड प्रवेश व निकास द्वार होंगे।
- विकलांग व नेत्रहीनों के लिए व्हीलचेयर मौजूद होगी।
- प्रत्येक कोच में मॉडर्न पैसेंजर इन्फॉरमेशन सिस्टम होगा।
- तेज रफ्तार के लिए ट्रेन में फ्लैक्स मेट्रो बोगी होंगी।

भूमिगत स्टेशन पर दारोमदार
ताजनगरी में छह स्टेशन का प्राथमिकता कॉरिडोर में तीन एलिवेटेड स्टेशन का निर्माण फतेहाबाद रोड पर चल रहा है। तीन भूमिगत स्टेशन और बनेंगे। जिसके बाद छह स्टेशन के बीच मेट्रो का ट्रायल होगा। 

यूपीएमआरसी प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय के मुताबिक जनवरी, 2024 तक मेट्रो ट्रायल का लक्ष्य है। आगरा की मेट्रो का पूरा दारोमदार भूमिगत स्टेशन पर है। क्योंकि भूमिगत स्टेशन के लिए सुरंग खोदाई से लेकर निर्माण में सबसे अधिक समय लगेगा। प्राथमिकता कॉरिडोर के सात स्टेशन के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed