Mathura: कार्यक्रम स्थल पर सीएम योगी की गाड़ी के पहिए फंसे, बारिश के कारण गीली हो गई थी मिट्टी
मथुरा में मंगलवार रात हुई बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल की जमीन गीली हो गई। कार्यक्रम स्थल पर सीएम योगी के काफिले की एक गाड़ी के चारों पहिए धंस गए।
विस्तार
मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिन के दौरे में पहले दिन बारिश ने विघ्न डाला। मंगलवार शाम को बारिश के कारण सांसद हेमा मालिनी का महारास कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। वहीं बुधवार की सुबह गांव आझई खुर्द स्थित भक्ति वेदांत गुरुकुल इस्कॉन एवं इंटरनेशनल स्कूल परिसर में कार्यक्रम स्थल पर सीएम योगी की गाड़ियों के काफिले में शामिल एक कार के पहिए मिट्टी में धंस गए। हालांकि उस वक्त गाड़ी में कोई बैठा नहीं था। परिसर में चल रहे कार्यक्रम में सभी मौजूद थे। मजदूर बुलाकर गाड़ी के पहिए निकालने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता न मिलने के कारण दूसरी गाड़ी से सीएम रवाना हुए।
दरअसल, मंगलवार रात मथुरा में बारिश हुई। बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल की जमीन गीली हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दर्शन करने के बाद कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने इंटरनेशनल स्कूल परिसर में श्रीकृष्ण बलराम मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान वह स्कूल के बच्चों से भी मिले।
कार्यक्रम स्थल के बाहर सीएम योगी के काफिले की गाड़ियां बाहर खड़ी थीं। इनमें से एक गाड़ी के चारों पहिए गीली जमीन में फंस गए। मजदूर बुलाकर गाड़ी के पहिए निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता न मिलने के कारण दूसरी गाड़ी का इंतजाम किया गया। कार्यक्रम के बाद सीएम योगी वहां से रवाना हो गए। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को देर शाम मथुरा पहुंचे थे।
सवा घंटे देरी से कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री
तय समय से लगभग एक सवा घंटे देरी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह 10 बजे गांव आझई स्थित भक्ति वेदांत एवं इंटरनेशनल स्कूल पहुंचने का था लेकिन उनका हेलीकॉप्टर 11.10 बजे स्कूल परिसर में बने हेलीपैड पर उतरा।स्थानीय कार्यकर्ताओं को रखा गया दूर
मुख्यमंत्री के चौमुहां आगमन पर भाजपा के चौमुहां मंडल के नेताओं को दूर रखा गया। इस पर युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित तमाम भाजपा के नेताओं ने रोष जताया। वरिष्ठ नेता नारद सिंह ने कहा कि यदि अभियानों आदि पार्टी के कार्यों की बात आती है तो तभी इनको ये कार्यकर्ता याद आते हैं। चुनावों में कार्यकर्ता देवतुल्य कहलाता है लेकिन चुनाव होने के बाद नेताओं को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूछा भी नहीं जाता।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.