फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cm akhilesh

चार किमी साइकिल चलाएंगे सीएम

Sun, 27 Nov 2016 01:16 AM IST
चार किमी साइकिल चलाएंगे सीएम
चार किमी साइकिल चलाएंगे सीएम Updated Sun, 27 Nov 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
cm akhilesh
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : demo pic
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज (रविवार) जिले को सौगातों का तोहफा तो देंगे। लगभग 33 योजनाओं का लोकार्पण कर शहरवासियों को समर्पित करेंगे। इस दौरान वे ग्रीनपथ (साइकिल ट्रैक) पर अपनी स्पेशल साइकिल भी दौड़ाएंगे। उनकी यह हाईटेक समाजवादी साइकिल देर शाम कड़ी सुरक्षा के बीच शहर पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएम अपराह्न लगभग पौने दो बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सीधे इनररिंग रोड होते हुए गांव महल बदशाही के पास पहुंचेंगे। पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत सीएम को टोल प्लाजा पर ही इनररिंग रोड का शुभारंभ करना था। मगर, अब वे होटल ट्राइडेंट तिराहे के पास आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ही इसका लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री साइकिल ट्रैक पर महल बदशाही से लगभग चार किमी तक साइकिल चलाकर आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। इस बीच वे थोड़ी दूरी पर अपनी कार में भी सफर करेंगे। 
विज्ञापन


देर रात तक अधिकारी डाले रहे डेरा
सीएम के कार्यक्रम के चलते प्रशासन और पुलिस के अधिकारी देर रात तक साइकिल ट्रैक पर ही डेरा डाले रहे। लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे इस ट्रैक का फिनिशिंग कार्य देर रात तक चलता रहा। ट्रैक के जितने हिस्से में सीएम साइकिल चलाएंगे, उसे पानी से धोया भी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेताओं ने भी किया निरीक्षण
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सपा नेताओं ने भी कार्यक्रम स्थल के अलावा साइकिल ट्रैक का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी गौरव दयाल, एसएसपी डा. प्रीतिंदर, सपा जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, महानगर अध्यक्ष रईसउद्दीन, राजपाल यादव, श्याम भोजवानी, मुकेश यादव, सौरभ गुप्ता, देवेंद्र राठौर आदि मौजूद थे।


300 वीवीआईपी और वीआईपी गेस्ट
आगरा। होटल ट्राइडेंट तिराहे के पास आयोजित मुख्यमंत्री के मुख्य कार्यक्रम की वीवीआईपी और वीआईपी दीर्घा में बैठने के लिए सपा कार्यकर्ता पूरा जोर लगा रहे हैं। एडीएम सिटी कार्यालय से पास लेने के लिए शनिवार को दिनभर सपाइयों का जमावड़ा रहा। कोई किसी नेता का हवाला देकर पास की मांग कर रहा था तो कोई किसी पदाधिकारी का खास बताकर पास हड़पने की जुगत में था। एडीएम सिटी कार्यालय के कर्मचारियों की मुश्किल ये थी कि प्रशासन ने सिर्फ 300 वीवीआईपी और वीआईपी पास ही तैयार करवाए हैं। जबकि डिमांड इससे कहीं ज्यादा है। आम कार्यकर्ता भी मुख्य दीर्घा में बैठना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed