{"_id":"62d99a0029507902e622c632","slug":"clouds-over-the-city-rain-in-barnahal-mainpuri-news-agr5409436125","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में छाए रहे बादल, बरनाहल में हुई झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में छाए रहे बादल, बरनाहल में हुई झमाझम बारिश
विज्ञापन
मैनपुरी। बृहस्पतिवार को दिनभर शहर में बादल छाए रहे, इससे मौसम ठंडा रहा। बरनाहल क्षेत्र में दोपहर बाद बारिश हुई। इससे सड़कों पर कई जगह जलभराव हो गया। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।
सावन का महीना चल रहा है, लेकिन शहर में अब तक अच्छी बारिश नहीं हो सकी है। बृहस्पतिवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। धूप नहीं निकली तो तापमान कम रहा। दिनभर लोगों को बारिश का इंतजार रहा लेकिन बारिश नहीं हो सकी।
वहीं दोपहर बाद बरनाहल में बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक क्षेत्र में तेज बारिश हुई। इससे निचले क्षेत्र और सड़कों पर जलभराव हो गया। लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली रही। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन दिन तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
---
धान की रोपाई का काम हुआ शुरू
बारिश शुरू होने के साथ ही धान की रोपाई का काम भी शुरू हो गया है। किसानों ने नर्सरी की रोपाई के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जिन क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई है वहां किसानों को अभी इंतजार है।