फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clouds are raining heavily in Agra Meteorological department issued orange alert of rain

UP Weather: आगरा में जमकर बरस रहे मेघ...मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Sat, 29 Jun 2024 10:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Jun 2024 10:56 AM IST
सार

अब तक गर्मी का रेड और ऑरेंज अलर्ट झेल रहे लोगों को अब बारिश का ऑरेंज अलर्ट मिला है। बृहस्पतिवार को दिन और फिर देर रात 2 बजे से भोर 4 बजे तक हुई तेज बारिश से अधिकतम तापमान में कमी आई है।
 

विज्ञापन
Clouds are raining heavily in Agra Meteorological department issued orange alert of rain
बारिश में छाता लगाकर जाता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही बारिश का क्रम शुरू हो गया है। शनिवार सुबह से हल्की फुहारों के बाद 10 बजे के बाद जमकर बारिश हुई। बृहस्पतिवार देर रात हुई बारिश के बाद शनिवार और रविवार को भी जोरदार बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन



पिछले दो दिनों से हुई बारिश के बाद गर्मी लगभग गायब हो चुकी है। दोपहर में थोड़ी देर धूप निकलने पर उमस ने परेशान किया। इसके बाद शाम को फिर से हवा चलने पर मौसम सुहाना हो गया। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन

पिछले दो माह से भीषण गर्मी झेल रहे आगरा के मौसम का मिजाज दो बारिश में ही सुधर गया है। बृहस्पतिवार को दिन और फिर देर रात 2 बजे से भोर 4 बजे तक हुई तेज बारिश से अधिकतम तापमान में कमी आई है। शुक्रवार को दिन में बारिश नहीं हुई। शाम को ठंडी हवा चलने से लोगों ने राहत महसूस की। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शनिवार और रविवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान जोरदार बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 32.5
न्यूनतम तापमान- 25.3

सूर्योदय- 5:21
सूर्यास्त- 7:16

एक्यूआई- 38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed