फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clerk positive of Acharya and CMO office of TEP Center

टीईपी सेंटर के आचार्य और सीएमओ कार्यालय का लिपिक पॉजिटिव

Wed, 07 Apr 2021 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Clerk positive of Acharya and CMO office of TEP Center
मैनपुरी। जिले में न्यायिक मजिस्ट्रेट, सीएमओ कार्यालय का एक लिपिक और टीईपी सेंटर के आचार्य सहित बुधवार को 13 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3906 पहुंच गई है। अब तक 77 संक्रमितों की मौत हो चुकी है, 3792 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 37 लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की द्वितीय लहर के बीच पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 13 संक्रमित मिले हैं। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम प्रियंका वर्मा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। आचार्य क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उनकी द्वितीय जांच के लिए नमूना मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया है। वह पिछले कुछ दिनों से चुनाव ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों को प्रशिक्षण दे रहे थे। बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के मैनेजर कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

उन्हें भी होम आइसोलेट किया गया। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय का लिपिक धर्मेंद्र संक्रमित मिले हैं। उन्हें सीएमओ ने होम आइसोलेट कराया है। किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती मैनपुरी निवासी एक वृद्ध और एक वृद्धा कोरोना संक्रमित पाए गए है। राम मनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती एक अन्य मरीज भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। मैनपुरी देहात के तीन युवक कोरोना संक्रमित पाए गए। शहर के मोहल्ला करहल रोड, चौथियाना, दुर्गा कुंज में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित क्षेत्रों को कराया गया सैनिटाइज
बुधवार को मिले कोरोना संक्रमितों के घर और उनके आसपास के घरों को सीएमओ के निर्देश पर सैनिटाइज कराया गया। साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई गई है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने जिले के लोगों को टीकाकरण कराने और जरा भी लक्षण दिखने पर जांच कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed