{"_id":"6aa4ee69992cfdd37208267f","slug":"clerk-accused-of-taking-rs-4-lakh-bribe-and-demanding-rs-2-lakh-more-at-bsa-office-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बीएसए कार्यालय में खुलकर मांगते है रिश्वत, एक शिक्षक ने की शिकायत; बोला- चार लाख लिए, अब दो लाख और मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बीएसए कार्यालय में खुलकर मांगते है रिश्वत, एक शिक्षक ने की शिकायत; बोला- चार लाख लिए, अब दो लाख और मांगे
Sat, 12 Sep 2026 11:49 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:49 AM IST
सार
आगरा के बीएसए कार्यालय के एक लिपिक पर सेवानिवृत्ति लाभ दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये लेने और दो लाख रुपये और मांगने का आरोप लगा है। सेवानिवृत्त शिक्षक की पुत्री ने बीएसए से शिकायत कर विभागीय कार्रवाई और एफआईआर की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
बीएसए आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में तैनात एक लिपिक पर सेवानिवृत्ति लाभ दिलाने के लिए चार लाख रुपये लेने और काम पूरा करने के लिए दो लाख रुपये और मांगने का आरोप लगाया गया है। मामले में सेवानिवृत्त शिक्षक की पुत्री ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर विभागीय कार्रवाई और एफआईआर दर्ज कराने की अनुमति मांगी है।
शिकायतकर्ता ने बीएसए को पत्र में बताया है कि उनके पिता उच्च प्राथमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए हैं। सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभों से संबंधित काम कराने के नाम पर आरोपी लिपिक ने तीन किस्तों में चार लाख रुपये लिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी काम पूरा नहीं किया और अब दो लाख रुपये और मांग रहा है।
लिपिक पर अन्य गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 8 सितंबर को जब वह खुद बीएसए कार्यालय पहुंची तो उनके साथ अभद्रता की गई। आपत्तिजनक व द्विअर्थी भाषा का इस्तेमाल किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को सुनने के लिए 16 सितंबर को बुलाया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।