फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Class 4 student only heard the table of 2

Agra News: केवल दो का पहाड़ा ही सुना पाई कक्षा चार की छात्रा, निरीक्षण में खुली सरकारी स्कूलों की पोल

Thu, 21 Jul 2022 01:27 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 21 Jul 2022 01:27 AM IST
सार

बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने बुधवार को स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में शिक्षा के स्तर की पोल खुल गई। कई बच्चों को पहाड़े तक याद नहीं थे। 

विज्ञापन
Class 4 student only heard the table of 2
शिक्षा अधिकारियों ने किया स्कूलों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने बुधवार को आगरा जिले के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। 16 टीमें 50 विद्यालयों में गईं। तमाम विद्यालयों में शिक्षा निम्न स्तर की मिली। प्राथमिक विद्यालय नगरा परमाल, अकोला में कक्षा 4 की छात्रा केवल 2 का पहाड़ा सुना सकी। एक छात्र केवल 7 तक सुना पाया। नगला जयराम में कक्षा 7 का छात्र 19 का पहाड़ा नहीं सुना सका।
विज्ञापन


महानिदेशक, स्कूल शिक्षा के निर्देश पर निरीक्षण किया गया। एडी बेसिक महेश चंद्र ने उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला जयराम, अकोला का निरीक्षण किया। तहरी बननी थी लेकिन रसोई में केवल आलू था। सफाई नहीं थी। प्रधानाध्यापक कार्यालय के पास गंदगी थी। एक कक्षा में प्रधानाध्यापक ने अपना कार्यालय बना रखा था। सात व आठ के विद्यार्थी एक ही कक्षा में पढ़ रहे थे।कक्षा को खाली कराकर विद्यार्थियों को बैठाया गया।
विज्ञापन


कक्षा एक, दो व तीन के विद्यार्थी एक साथ बैठे थे। अलग-अलग बैठाया गया। कक्षा सात का विद्यार्थी 19 का पहाड़ा नहीं सुना पाया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का चित्र देखने के बाद भी कक्षा सात के विद्यार्थी उनके बारे में कुछ नहीं बता सके। प्रधानाध्यापक को सुधार के लिए एक हफ्ते का मौका दिया गया। ऐसा न होने पर एक वेतन वृद्धि रोकने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक स्तर निम्न मिला 

प्राथमिक विद्यालय नगला परमाल, अकोला में कक्षा चार की एक छात्रा केवल दो का पहाड़ा सुना सकी। एक छात्र को सात तक पहाड़े याद थे। शैक्षिक स्तर निम्न मिला। विद्यालय में शिक्षक डायरी नहीं दिखी। एक माह के अंदर व्यवस्थाएं ठीक करने की हिदायत दी गई।

बीएसए प्रवीण कुमारी तिवारी ने बताया कि कुछ विद्यालयों में शिक्षकों के बीच विवाद की शिकायत मिली, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए। एडी बेसिक ने प्राथमिक विद्यालय बेरी चाहर, खेरागढ़ का निरीक्षण किया। कक्षा 5 की छात्रा 189 और छात्र 179 को नहीं पढ़ सका। सामान्य ज्ञान का स्तर खराब रहा। निपुण लक्ष्य के बारे में स्टाफ को जानकारी नहीं थी।

एडी बेसिक ने प्राथमिक विद्यालय नगला भीरा, खेरागढ़ में निरीक्षण किया। शिक्षक, शिक्षामित्र व आंगनबाड़ी एक कक्षा में बातें कर रही थीं। साफ सफाई नहीं थी। तहरी मानक के अनुरूप नहीं बनी थी। निपुण लक्ष्य कोई नहीं जानता था। दीक्षा एप के अनुसार शिक्षण कार्य नहीं हो रहा था। प्रधानाध्यापक प्रह्लाद सिंह व सहायक अध्यापिका आरती शर्मा की एक अस्थायी वेतन वृद्धि रोक दी गई।

इन स्कूलों का भी किया गया निरीक्षण 

डायट प्राचार्य डॉ. इंद्र प्रकाश सिंह सोलंकी ने नगर क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय श्यामादेवी का निरीक्षण किया। शिक्षामित्र सुनीता एक जुलाई 2022 से अनुपस्थित थीं। विद्यालय का शैक्षिक वातावरण अच्छा बनाने व निपुण भारत लक्ष्य की दक्षता 80 फीसदी प्राप्त करने पर प्रधानाध्यापक शिव कुमार शर्मा को प्रशस्तिपत्र देने की घोषणा की।

प्राथमिक विद्यालय मंडी सईद खां में दीक्षा एप, प्रेरणा लक्ष्य एप टूल किट आदि का इस्तेमाल कम मिला। कंपोजिट विद्यालय, संवाई, एत्मादपुर में शिक्षामित्र अमृता सेन तीन वर्ष से अनुपस्थित थीं। डीबीटी का कार्य 70 फीसदी होने पर प्रधानाध्यापिका नजमा बेगम को चेतावनी दी गई। कंपोजिट विद्यालय एत्मादपुर में शैक्षणिक स्तर ठीक नहीं मिला।

डायट प्राचार्य ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में फाइलों का रखरखाव संतोषजनक नहीं पाया गया। स्टाफ व बीईओ स्थिति में सुधार के निर्देश दिए गए। सीडीओ की ओर से 11 जुलाई को बीडीओ के माध्यम से जिले के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कराया गया था। 576 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक अनुपस्थित थे। बीएसए ने नोटिस देकर सभी से स्पष्टीकरण मांगा है।

यूटा के जिला महामंत्री राजीव वर्मा का कहना है कि विद्यालय भवन जर्जर हैं, बिजली, पंखे की व्यवस्था नहीं है। विद्यार्थी टाट-पट्टी पर बैठ रहे हैं। किताबें अभी तक मिली नहीं हैं। शिक्षकों की कमी है। शिक्षण कार्य से इतर जिम्मेदारियां दी गई हैं। कमियों को दूर नहीं किया जा रहा है, ताबड़तोड़ निरीक्षण करके शिक्षकों का मनोबल तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed