फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Class 11 student strangled to death, body dumped in bushes

Agra News: 11वीं की छात्रा की गला घाेंटकर हत्या, शव झाड़ियों में फेंका

Sun, 28 Sep 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Class 11 student strangled to death, body dumped in bushes
करहल (मैनपुरी)। राम बरात देखने शनिवार को मामा के घर आई 11वीं की छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मामला करहल कस्बे का है। छात्रा का शव सिरसागंज रोड पर एक अंडरपास के पास झाड़ियों में मिला। करहल थाना पुलिस ने मृतका कौशिकी (16) के भाई प्रशांत की तहरीर पर मामा मोहन पाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। गांव केहरी की रहने वाली कौशिकी शनिवार को करहल कस्बे में अपने मामा के घर राम बरात देखने गई थी। देर शाम मामा ने छात्रा के भाई को फोन कर बताया कि वह कुछ जेवर और नकदी लेकर लापता हो गई है। परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की लेकिन कौशिकी का कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह उसका शव रेलवे अंडरपास के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। गले पर नीले निशान थे। इससे गला दबाकर हत्या करने का शक हुआ।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण राहुल मिठास मौके पर पहुंचे और जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। छात्रा के भाई प्रशांत ने मामा पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के खोजी श्वान ने घटनास्थल से सूंघते हुए सीधा आरोपी मामा के घर तक पहुंचकर उसकी भूमिका की ओर इशारा भी किया।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में मामा के साथ दिखी छात्रा
पुलिस ने जांच के दौरान जब आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले तो सिरसागंज रोड पर मामा मोहन पाल बाइक पर किशोरी को ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो अकेला था। पुलिस को अभी तक जो भी साक्ष्य मिले हैं वह भी मोहन पाल के हत्यारोपी होने की ओर इशारा कर रहे हैं। सगी भांजी की हत्या के पीछे मोहन पाल की क्या मंशा थी, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
रविवार को महिला चिकित्सक के साथ चिकित्सकों के पैनल ने छात्रा के शव पोस्टमार्टम किया। मौत की वजह गला घोंटना बताया गया है। चेहरे पर भी कुछ निशान भी हैं।
वर्जन
आरोपी मोहन पाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
- राहुल मिठास, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed