{"_id":"604700698ebc3edc0649c35f","slug":"clashes-between-kanwariyas-on-bareilly-gwalior-road-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: वाहनों को ओवरटेक करने को लेकर बवाल, एक कांवरिया को मारी गोली, सैफई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: वाहनों को ओवरटेक करने को लेकर बवाल, एक कांवरिया को मारी गोली, सैफई रेफर
Tue, 09 Mar 2021 10:28 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी: घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद कांवड़ भरने जा रहे कांवड़ियों का सोमवार रात वाहन ओवरटेक करने पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने से एक कांवड़ियां घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया है। मामले में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
जनपद इटावा के गांव गींजा निवासी अनुज कुमार शाक्य सोमवार को साथियों के साथ फर्रुखाबाद जनपद के श्रृंगीरामपुर में कांवड़ भरने पिकअप से जा रहा था। रात करीब 11 बजे पिकअप सवार बरेली-ग्वालियर हाईवे पर रामनगर तिराहा के पास पहुंचे। यहां ट्रैक्टर सवार कांवड़ियों से पिकअप सवारों ने साइड मांगी, लेकिन ट्रैक्टर चालक ने साइड नहीं दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- फिरोजाबाद: गायब हुई बालिका का शव तालाब से मिलने से मची सनसनी, सौतली बहन से पूछताछ में जुटी पुलिस
विज्ञापन
इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान ट्रैक्टर सवार युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। तभी एक गोली अनुज के सिर के पिछले हिस्से में लग गई। इससे घटना स्थल पर भगदड़ मच गई। घायल को साथी मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए।
Trending Videos
उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी मधुवन कुमार, सीओ अमर बहादुर सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और जानकारी जुटाई। मंगलवार की शाम मामले में अनुज के पिता रामानंद ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें- मैनपुरी: झाड़ू व्यापारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन बोले- लॉकडाउन में धंधा बंद होने से परेशान
कांवड़ियों का वाहन ओवरटेक करने पर विवाद हुआ था। पुलिस ट्रैक्टर सवारों तलाश कर रही है। जल्द ही हमलावर गिरफ्तार किए जाएंगे। - अविनाश कुमार पांडेय, एसपी
ये भी पढ़ें- मैनपुरी: झाड़ू व्यापारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन बोले- लॉकडाउन में धंधा बंद होने से परेशान
कांवड़ियों का वाहन ओवरटेक करने पर विवाद हुआ था। पुलिस ट्रैक्टर सवारों तलाश कर रही है। जल्द ही हमलावर गिरफ्तार किए जाएंगे। - अविनाश कुमार पांडेय, एसपी