{"_id":"60476598a98c053f5e542edf","slug":"broom-merchant-commits-suicide-family-said-business-down-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: झाड़ू व्यापारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन बोले- लॉकडाउन में धंधा बंद होने से थे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: झाड़ू व्यापारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन बोले- लॉकडाउन में धंधा बंद होने से थे परेशान
Wed, 10 Mar 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
ओमकार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के मोहल्ला सोतियाना निवासी झाड़ू व्यापारी का शव मंगलवार सुबह घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि लॉकडाउन में काम धंधा बंद होने से व्यापारी आर्थिक रूप से काफी परेशान हो चुका था। इसी वजह से उसने खुदकुशी की है। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोतियाना निवासी 38 वर्षीय ओमकार सिंह दिवाकर झाड़ू बनाने का व्यापार करते थे। परिजनों के अनुसार लॉकडाउन में काम धंधा पूरी तरह से बर्बाद हो गया था। बंदी के चलते आर्थिक हालात भी बिगड़ने लगे थे। मंगलवार सुबह ओमकार का शव उनके कमरे में पंखे के कुंड़े में रस्सी के फंदा पर लटका मिला।
आगरा में कोरोना: संक्रमण का नया मरीज नहीं मिला, 18 करा रहे इलाज
विज्ञापन
जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोग घर में एकत्र हो गए। उधर सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक भानूप्रताप पुलिस बल के साथ पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि लॉकडाउन में धंधा बर्बाद होने के बाद आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। अब धंधा जमाने के लिए बड़ी धनराशि भी नहीं थी। इसी को लेकर ओमकार अवसाद में रहने लगे थे। इसी वजह से फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।