{"_id":"5cd85973bdec2207237e2367","slug":"clash-in-shahganj-after-standing-bike-infront-of-shop-many-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुकान के सामने बाइक खड़ी करने पर बवाल, दो पक्ष आमने-सामने हुआ पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के सामने बाइक खड़ी करने पर बवाल, दो पक्ष आमने-सामने हुआ पथराव
Sun, 12 May 2019 11:06 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 12 May 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
बवाल के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराय ख्वाजा (शाहगंज) में रविवार शाम को छह बजे दुकान के सामने बाइक खड़ी करने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दुकानदार पक्ष ने बाइक खड़ी कर रहे युवक के सिर में कोल्डड्रिंक की बोतल मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग जुट गए। उन्होंने पथराव कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। लोग घरों में भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी पर पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी आ गए। क्षेत्र में तनाव के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
सराय ख्वाजा निवासी मुरारी पुत्र बेनीराम कुशवाहा रविवार शाम छह बजे घर के पास ही अपने रिश्तेदार निहाल सिंह के घर बाइक से आया था। निहाल सिंह के घर के सामने सनुआ उर्फ समीउद्दीन की दुकान है। मुरारी बाइक खड़ी कर रहा था। समीउद्दीन ने बाइक को खड़ा करने से मना किया।

इस पर मुरारी का विवाद हो गया। आरोप है कि समीउद्दीन के बेटे भी दुकान पर बैठे थे। उन्होंने मुरारी को पकड़ लिया। उसके सिर में कोल्डड्रिंक की बोतल मार दी। इससे उसका सिर फट गया। घटना का पता चलने पर मुरारी पक्ष के लोग भी आ गए। दोनों पक्षों के जुटने पर पथराव होने लगा।
एक-दूसरे पर ईंट पत्थर फेंकने लगे। जिस वक्त पथराव हुआ, उस समय मोहल्ले में बड़ी संख्या में लोग निकलकर जा रहे थे। लोग जान बचाकर भागे। तकरीबन आधा घंटे तक पथराव होता रहा। सूचना पर एसपी प्रोटोकाल एमपी सिंह, सीओ अब्दुल कादिर सहित थानों की फोर्स पहुंच गई। मगर, तब तक दुकानदार भाग गया।
पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एक युवक को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुरारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस मुरारी को अस्पताल ले जाने लगी। मगर, लोगों ने समझा कि उसे पकड़कर ले जा रहे हैं। इस पर लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिस को घेर लिया।
हंगामा काटने लगे। पुलिस ने समझाया कि अस्पताल ले जा रहे हैं। तब ही शांत हुए। सराय ख्वाजा मिश्रित आबादी इलाका है। सांप्रदायिक तनाव की आशंका पर क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।