फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clash In Mathura Village Mogara After Bike Hit Muslim Man Crime News

मथुरा: बाइक टकराने से दो समुदाय के बीच हंगामा, जमकर हुआ पथराव, चार घायल, गांव में तनावपूर्ण माहौल

Wed, 03 Nov 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Nov 2021 12:03 AM IST
सार

मथुरा के एक गांव में दो समुदाय के बीच हुए झगड़े को लेकर एसएसपी मौके पर पहुंचे। मगोर्रा में आसपास के कई थानों का फोर्स किया तैनात
 

विज्ञापन
Clash In Mathura Village Mogara After Bike Hit Muslim Man Crime News
मथुरा: झगड़े के बाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर से बाजार जा रहे युवक की बाइक दूसरे समुदाय के युवक से टकरा गई। इसी बात पर दो समुदायों में कहासुनी हो गई। देरशाम को समुदाय विशेष के युवक के परिजनों ने बाइक सवार युवक के घर पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। वहीं पथराव भी किया गया। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। सूचना पर एसएसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामला गंभीर होने पर आसपास का फोर्स भी पहुंचा। 

विज्ञापन


थाना मगोर्रा के कसबे में मंगलवार को पप्पू पुत्र बाबूलाल अपनी बाइक से बाजार जा रहा था, तभी अचानक मुनीश पुत्र भूरा पहलवान के घर से बाहर आते ही बाइक टकरा गई। दोनों में कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद थाना मगोर्रा में पुलिस ने समझौता करा दिया। शाम सात बजे मुनीश खां के परिजनों को जानकारी हुई। परिजन बाइक चालक पप्पू के घर पहुंच गए। लाठी और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। ग्रमीणों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक झगड़ा के साथ पथराव होने लगा। घटना में पप्पू व विजयपाल पुत्र बाबूलाल, लकी व जितेंद्र सिंह पुत्र पदम सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भेजा है। सूचना पर कई थानों को पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया। मौके पर एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर, एसपी देहात श्रीश्चंद्र, सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी पहुंचे। अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। घटना को लेकर पीड़ित बाबूलाल ने थाना मगोर्रा में नामजदों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने अनीश खां और भूरा खां को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दो समुदाय विशेष के लोगों को किया गिरफ्तार
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और ग्रामीणों ने वार्ता की। ग्रामीणों ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसे लेकर एसएसपी के निर्देशन में दो समुदाय विशेष के लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने पुलिस पूछताश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में तैनात की पुलिस और पीएसी
गांव मगोर्रा में घटना को लेकर लोगों में भय व्याप्त है। लोग अपने-अपने घर में कैद है। गांव में तनाव पूर्ण माहौल है।  इसे लेकर घटनास्थल पर एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर के निर्देश पर पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात कर दी है। एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर घटना को लेकर निगरानी बनाये हुए है।


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का कहना है कि घटना के आरोपी बक्शे नही जाएंगे। मुकदमा दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया है।

दिवाली से पहले जहरीली हवा: रेड जोन में आगरा, देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed