फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clash in Congress program Ladki hoon lad sakti hoon in Agra

आगरा: कांग्रेस के कार्यक्रम में मारपीट, होर्डिंग लगाने वालों ने कार्यकर्ता को पीटा, जमकर चलीं कुर्सियां

Tue, 28 Dec 2021 09:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Dec 2021 09:37 AM IST
सार

सूरसदन प्रेक्षागृह के मुख्य द्वार पर कांग्रेस कार्यकर्ता की होर्डिंग वालों से कहासुनी हो गई। इस पर कार्यकर्ता को पीट दिया गया। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। 

विज्ञापन
Clash in Congress program Ladki hoon lad sakti hoon in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में कांग्रेस की ओर से आयोजित 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' कार्यक्रम के दौरान मारपीट हो गई। कार्यक्रम स्थल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता की होर्डिंग वालों से कहासुनी हो गई। इसके बाद कार्यकर्ता को पीट दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और होर्डिंग लगाने वालों के बीच जमकर कुर्सियां चलीं। इससे अफरातफरी मच गई। बाद में थाने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। 

विज्ञापन


शहर के सूरसदन प्रेक्षागृह में सोमवार को कांग्रेस द्वारा ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कार्यक्रम में आयोजित किया गया। इसमें महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा और कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अलका लांबा ने महिलाओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान सूरसदन प्रेक्षागृह के मुख्य द्वार पर कांग्रेस कार्यकर्ता की होर्डिंग वालों से कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता को पीट दिया गया। इस दौरान जमकर कुर्सियां चलीं। बीच-बचाव कराने पहुंचे शहर अध्यक्ष देवेंद्र चिल्लू के सिर में भी कुर्सी लग गई। शहर कांग्रेस के प्रवक्ता आईडी श्रीवास्तव ने बताया कि शहर अध्यक्ष के सिर में कुर्सी लगी पर उनके कोई चोट नहीं आई। इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि दोनों पक्षों में होर्डिंग लागने को लेकर लेनदेन पर कहासुनी हुई थी, समझौता हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed