फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clash In Agra Pinahat Fir Lodge Against Former Block Pramukh

आगरा पिनाहट में बवाल प्रकरण: पूर्व मंत्री समर्थक ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित 11 पर दर्ज कराया लूट का मुकदमा

Thu, 09 Dec 2021 09:09 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 09 Dec 2021 09:09 AM IST
सार

पिनाहट में हुए बवाल के बाद बुधवार को पूर्वमंत्री और पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने अपने सभी कार्यक्रम बुधवार को निरस्त कर दिए थे। पर, बाद में पूर्व मंत्री ने बाइक रैली को पिनाहट ब्लाक कार्यालय से आगे बढ़ाने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन
Clash In Agra Pinahat Fir Lodge Against Former Block Pramukh
क्षतिग्रस्त गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जनपद के थाना पिनाहट में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव चौहान सहित 11 के खिलाफ ढाबे में तोड़फोड़, लूटपाट, मालिक और कर्मचारी से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव उटसाना निवासी राजेंद्र शर्मा का शंकर सुमन चिलिंग प्लांट के पास श्रीराम ढाबा है। वह पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह के समर्थक भी हैं। बवाल के बाद उनके ढाबे पर तोड़फोड़ और मारपीट की गई थी। राजेंद्र ने थाना में तहरीर दी। इस पर मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा कि सात दिसंबर को ढाबे पर बेटा आशु उर्फअमित शर्मा बैठा हुआ था। तभी सुग्रीव सिंह आए। उनके साथी रामब्रज, प्रहलाद सिंह, भोलाराम, निहाल सिंह, लालू उर्फ धीरज, अनोज, जसवीर, भूपेंद्र पहलवान, भावेश, विजयपाल भी थे। उन्होंने ढाबे पर लगे भाजपा के झंडे तोड़ दिए। विरोध पर मारपीट की।
विज्ञापन

ढाबे में भी तोड़फोड़
ढाबा कर्मी रामनिवास पर लाठी से हमला बोला। उसके सिर में गंभीर चोट आईं। मरणासन्न करके छोड़ गए। ढाबे में भी तोड़फोड़ की। तीन गैस सिलिंडर, दो गैस चूल्हे, ढाबे के बर्तन, काउंटर में रखे तकरीबन सात से आठ हजार रुपये लूट ले गए। अवैध असलाह लहराते हुए भाग गए। रामनिवास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पूर्व मंत्री समर्थक कुलदीप ने भी थाना में तहरीर दी है। इसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित 134 को नामजद किया है। रात तकरीबन दो बजे तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिनाहट में हुए बवाल के मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी। पिनाहट में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। - सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी
Up Election 2022: एटा से ब्रज क्षेत्र के 12 जिलों के चुनावी समीकरण साधेंगे नड्डा-योगी, जानिए कब है कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed