{"_id":"61b08fe5817f4c767747a745","slug":"bjp-president-jp-nadda-reached-at-etah-for-booth-sammelan-at-12-december-up-political-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Up Election 2022: एटा से ब्रज क्षेत्र के 12 जिलों के चुनावी समीकरण साधेंगे नड्डा-योगी, जानिए कब है कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Up Election 2022: एटा से ब्रज क्षेत्र के 12 जिलों के चुनावी समीकरण साधेंगे नड्डा-योगी, जानिए कब है कार्यक्रम
Thu, 09 Dec 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:01 AM IST
सार
ब्रज क्षेत्र से वर्ष 2017 के चुनाव में 65 सीटों में से 57 विधायक चुने गए थे। इस बार भी इसी जीत को दोहराने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंत्र देंगे।
विज्ञापन
जेपी नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रज क्षेत्र के 12 जिलों के चुनावी समीकरण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एटा से साधेंगे। आगामी 12 दिसंबर को यहां सैनिक पड़ाव में आयोजित किए जा रहे बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी रहेंगे। कार्यक्रम आयोजन को लेकर भाजपाइयों सहित जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
ब्रज पर भाजपा की नजर
भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि 12 दिसंबर को सैनिक पड़ाव में कार्यक्रम होगा। जिसमें ब्रज क्षेत्र के 12 जिलों के करीब 28 हजार बूथ अध्यक्ष प्रतिभाग करेंगे। इसमें 1643 बूथ अध्यक्ष एटा जिले के हैं। इनके अलावा विभिन्न जिलों से अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी पहुंचेंगे। जिला मंत्री सुशील गुप्ता ने बताया कि यह बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। ब्रज क्षेत्र के इन जिलों में कुल 65 सीटे हैं, जिनमें से 57 विधायक भाजपा के हैं। ये सभी विधायक व जिलों के पदाधिकारी बूथ अध्यक्षों को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। वहीं इस कार्यक्रम के मद्देनजर सैनिक पड़ाव में साफ-सफाई का काम शुरू करा दिया गया है। पंडाल, कुर्सी व अन्य व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार की जा रही है। बुधवार को एडीएम प्रशासन आलोक कुमार अन्य अधिकारियों के साथ सैनिक पड़ाव पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। साफ-सफाई को लेकर निर्देश दिए।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उप्र के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष इस कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। इसकी जानकारी पार्टी नेतृत्व से दी गई है। इसके अनुसार ही पड़ाव में कार्यक्रम की तैयारियां कराई जा रही हैं।- संदीप जैन, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
सैनिक पड़ाव में भाजपा के कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट लोगों के पहुंचने की संभावना है। अभी किसी का लिखित कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई आदि कराई जा रही है।- आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन
ये भी पढ़ें...
मथुरा में मुख्यमंत्री: मांट से योगी आदित्यनाथ की ललकार, कांग्रेस, सपा व अन्य अभी होम आइसोलेशन में ही रहें, सत्ता नहीं मिलने वाली