फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clash between two groups panic spread by firing in agra

Agra: शाहगंज में मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग से फैली दहशत, आठ आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Aug 2022 12:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Aug 2022 12:07 AM IST
सार

शाहगंज क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के लोग भिड़ गए। मारपीट हो गई। फायरिंग भी हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
clash between two groups panic spread by firing in agra
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र के सिब्द साहनी नगर में सोमवार रात को मामूली बात पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद मारपीट होने लगी। एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया। पुलिस ने पहुंचकर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


सिब्द साहनी नगर निवासी लाल सिंह रिक्शे पर घर का सामान लेकर आ रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के विक्रम से रास्ते से निकलने के दौरान विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग आ गए। उनमें मारपीट होने  लगी। आरोप है कि एक युवक ने तमंचे से फायरिंग की। सूचना पर पुलिस पहुंची।

विज्ञापन

शांति भंग में की गई कार्रवाई 

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की। इसके बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोपी भेजे गए जेल

जेल भेजे गए लोगों में प्रदीप, रवि, अमन, अन्नू, सहदेव, अजय, उसका बेटा और सौरभ शामिल हैं। फायरिंग का आरोप गलत है। पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार सुबह कुछ लोग सीओ लोहामंडी के कार्यालय भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed