फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clash between two community in mainpuri

विदाई के दौरान रास्ता मांगने पर बारातियों को पीटा, दो समुदायों के जमकर पथराव

Sun, 02 Sep 2018 11:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Updated Sun, 02 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
clash between two community in mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर

गांव मीठेपुर में शनिवार रात बारात विदाई के दौरान गली से कार निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान आरोपियों ने बारातियों की पिटाई कर दी। साथ ही उन पर पत्थरबाजी भी शुरू कर दी। वारदात में कई बाराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन घंटे बाद दुल्हन की विदाई कराई। मामला समुदायों के बीच का होने के कारण पुलिस की सांस फूल गई। काफी देर तक पुलिस गांव में मौजूद रही। जिससे कोई भी अप्रिय घटना न हो जाए। हालांकि लड़की की विदाई के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।        

विज्ञापन


करहल थाना क्षेत्र के गांव मीठेपुर निवासी समीनुउद्दीन की बेटी चांद आफरीन की शादी जसवंतनगर जनपद इटावा निवासी जायद पुत्र शहजादे से तय हुई थी। शनिवार को गांव में बारात आई और निकाह की सभी रस्मों को पूरा किया गया। निकाह पूरा होने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे के करीब विदाई होने लगी। दुल्हन को लेकर कार जैसे ही आगे बढ़ी तो कुछ लोग गली में ही चारपाई बिछाकर सो रहे थे। कार ड्राइवर ने ग्रामीणों से चारपाई हटाने के लिए कहा तो विवाद शुरू हो गया। इस पर बाराती और लड़की पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए।  
विज्ञापन

      
देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट होने लगी। आरोपियों ने अपनी छतों पर चढ़कर पथराव कर दिया। इससे नूर आलम पुत्र मोहम्मद शफी, साई पुत्री नाविर, सन्नो पत्नी हसमुद्दीन घायल हो गए। लड़की पक्ष के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामला शांत होने के करीब तीन घंटे बाद लड़की की विदाई हो सकी। लड़की पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोनेलाल और राजकुमार के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed