{"_id":"629f8ecb1c366b6488542e2e","slug":"civil-lawyers-boycott-work-mainpuri-news-agr536151010","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवानी के वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवानी के वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
दीवानी में विरोध करते अधिवक्ता
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बार एसोसिएशन के सदस्य को हिरासत में लेने के विरोध में दीवानी के वकीलों ने मंगलवार को अदालतों में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। वादकारी केवल तारीखें लेकर ही लौट गए। वकीलों ने दीवानी सभागार में बैठक करने के बाद दीवानी परिसर में प्रदर्शन किया। एसपी से मांगों को पूरा कराने की मांग की।
मैनपुरी बार एसोसिएशन के सदस्य गौरव दीक्षित को सिविल लाइन पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठाने के विरोध में दीवानी के वकीलों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया। वकीलों द्वारा अदालतों में किए गए न्यायिक कार्य बहिष्कार से अदालतों में कामकाज प्रभावित हुआ।
वकीलों की बैठक एसोसिएशन के सभागार में एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि वकीलों की मांगों को एसपी द्वारा पूरा किया जाए। पुलिस कर्मियों को मर्यादित आचरण करने के निर्देश दिए जाएं। बैठक के बाद वकीलों ने दीवानी परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सचिव संतोष कुमार यादव राजू, अनिल यादव, नृप चौधरी, शिवकुमार यादव, अजीतकंात मिश्रा, राजीव श्रीवास्तव, जीतू राजपूत, अवधेश यादव, रोहित यादव, जगदीश शाक्य मौजूद रहे।