{"_id":"5862bfde4f1c1b132ceeb50f","slug":"civil-envleve","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल एन्क्लेव के लिए मुख्यमंत्री से मांगा फंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल एन्क्लेव के लिए मुख्यमंत्री से मांगा फंड

Updated Wed, 28 Dec 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
सिविल एन्क्लेव के लिए मुख्यमंत्री से मांगा फंड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। नवरात्र में सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास कर मार्च 2017 तक पूरा करने का दावा करने वाली प्रदेश सरकार सिविल एन्क्लेव के जमीन अधिग्रहण तक के लिए पूरी रकम नहीं भेज पाई है। शहर के औद्योगिक संगठन नेशनल चेंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कामर्स ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुख्य सचिव को पत्र भेजकर निर्माण राशि जारी करने की मांग की है।
चेंबर अध्यक्ष अशोक कुमार गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए आचार संहिता जल्द लगने वाली है। उससे पहले खेरिया एयरपोर्ट के सिविल एन्क्लेव के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से 65 करोड़ रुपये जारी करने की मांग करते हुए पत्र लिखा गया है। भूमि अधिग्रहण का काम बजट की कमी से रुका है। आचार संहिता से पहले बजट मिल जाएगा तो यह काम प्रभावित नहीं हो पाएगा। पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि नई विमानन नीति बनने से छोटी एयरलाइंस के लिए रास्ते खुल चुके हैं। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के जरिए छोटे शहर भी फ्लाइट से जुड़ पाएंगे, लेकिन यह तभी संभव है, जब आगरा को नया सिविल एन्क्लेव मिल पाए।