फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic probleem in mainpuri

लापरवाही : 1.20 करोड़ की निधि खर्च न कर पाए सीएमओ

Wed, 17 Jun 2020 06:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
civic probleem in mainpuri
17एमएनपी-06-महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने खजाना खोला था। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी। लेकिन इतनी बड़ी धनराशि में से ढाई माह बाद भी एक रुपया भी खर्च न कर पाया। यह लापरवाही तब है जब राज्यसभा सांसद इसी के चलते निधि वापस ले चुके हैं।
विज्ञापन

अप्रैल में जिले के विधायक-सांसदों के अलावा अन्य ने भी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निधि से 1.45 करोड़ की धनराशि दी थी। इसमें सदर विधायक राजकुमार यादव, करहल विधायक सोबरन सिंह यादव, राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव और सपा सांसद मुलायम सिंह यादव ने 25-25 लाख रुपये दिए थे। वहीं भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, किशनी विधायक बृजेश कठेरिया, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, एमएलसी अरविंद यादव ने दस-दस लाख रुपये दिए थे। इसके साथ ही एमएलसी मथुरा उदयवीर सिंह ने पांच लाख रुपये दिए थे। कुल मिलाकर 1.45 करोड़ रुपये की धनराशि मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को सौंपी थी। यह धनराशि सौंपे लगभग ढाई माह का समय बीत चुका है। लेकिन इसमें से विभाग ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एक रुपया भी खर्च नहीं किया।
विज्ञापन

सांसद ने वापस ले ली थी धनराशि
सबसे पहले कोरोना संक्रमण फैलने के बाद वेंटीलेटर या डायलिसिस यूनिट के लिए राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने 25 लाख रुपये की निधि दी थी। इसके बाद भी जब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो बीते माह उन्होंने धनराशि वापस करने के लिए पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र में स्पष्ट किया था कि सीएमओ से कई बार बात करने के बाद भी जब उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्हें यह निर्णय लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कराई जा सकती हैं व्यवस्थाएं
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में वेंटीलेटर की व्यवस्था
- जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट की स्थापना
- सैनिटाइजिंग रूम का निर्माण
- बर्न वार्ड का अपग्रेडेशन
- स्वास्थ्य विभाग के पास सरकारी बजट उपलब्ध है। जरूरत के हिसाब से जनप्रतिनिधियों की ओर से दी गई धनराशि का इस्तेमाल किया जाएगा। - डॉ. एके पांडेय, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed