{"_id":"5e57fd588ebc3ef3ca7c8a18","slug":"civic-mainpuri-news-agr431543890","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरातल पर दिखे सरकारी योजनाओं का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरातल पर दिखे सरकारी योजनाओं का असर
विज्ञापन
27एमएनपी-47-सुल्तानगंज के गांव मुड़ौली में ऑडिट करती टीम
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। विकास और निर्माण कार्यों में पारदर्शिता के साथ ही मानकों का पालन किया जाए। सरकारी योजनाओं का धरातल पर असर दिखना चाहिए। लापरवाही और धांधली मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। यह बातें सहायक निदेशक सोशल ऑडिट उदयराज सिंह यादव ने कहीं।
बृहस्पतिवार को सोशल ऑडिट निदेशालय लखनऊ केे सहायक निदेशक उदयराज यादव के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम ने विकासखंड सुल्तानगंज के गांव मुढ़ौली में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। गांव में कराए गए विकास और निर्माण कार्यों का ग्रामीणों के साथ बैठक करके उनकी मौजूदगी में स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही भौतिक सत्यापन किया। गांव में बनवाई गई सड़कों की गुणवत्ता परखने के साथ ही प्रधानमंत्री आवासों का सत्यापन किया।
ग्राम प्रधान से विकास और निर्माण कार्यों को लेकर सवाल जवाब किए। गांव में कराए गए विकास और निर्माण कार्यों की ग्रामीणों से पुष्टि कराई। गांव में खुली बैठक करके ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने ब्लॉक कोआर्डिनेटर की लापरवाही पर नाराजगी जताई। जिला विकास अधिकारी पीके राय, जिला कोऑर्डीनेटर सोशल ऑडिट मंजू यादव, खंड विकास अधिकारी सुल्तानगंज, ग्राम प्रधान मुढ़ौली मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रधान को बुलाकर ली जानकारी
निदेशालय में भेजी गई शिकायत की जांच के लिए सहायक निदेशक ने निरीक्षण भवन में विकासखंड सुल्तानगंज की ग्रामसभा रुई सिनौरा के प्रधान को तलब किया। पंचायत सचिव के साथ पहुंचे ग्राम प्रधान शिकायत पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सहायक निदेशक ने प्रधान और सचिव से कुछ अभिलेख भी कब्जे में लिए।