फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

कहीं 12 साल से नलकूप खराब तो कहीं 2 साल से

Sun, 20 Dec 2020 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
civic
ासगंज के गंजडुंडवारा के ग्रामीण क्षेत्र में खराब पड़ा नलकूप - फोटो : KASGANJ
कासगंज/सोरों/गंजडुंडवारा। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान सिंचाई के संकट से जूझ रहे हैं। नहरों में पानी नहीं है। इस वजह से किसान परेशान हैं। वहीं राजकीय नलकूप कई ग्रामीण इलाकों में खराब पड़े हैं जो लंबे समय से खराब हैं। उनको सही करने को नलकूप विभाग उदासीन बना हुआ है। किसानों को सिंचाई के संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोरों इलाके के फतेहपुर ग्राम पंचायत के गांव पटकियां में सरकारी नलकूप संख्या 176 पिछले दो माह से खराब पड़ा है। नलकूप की मोटर फुकी हुई है जो अभी तक सही नहीं हुई है। नगरिया के ग्राम दीपपुर में राजकीय नलकूप संख्या 148 दो वर्ष से खराब पड़ा है। बार-बार किसानों की शिकायत के बावजूद इन नलकूपों को नलकूप विभाग ने सही नहीं कराया है।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा इलाके में भी तमाम नलकूप खराब पड़े हैं। नलकूप खराब रहने के कारण किसानों को निजी नलकूपों से सिंचाई करनी पड़ती है जो महंगी पड़ती है। ग्राम पंचायत म्यूनी के ग्रामीण नरेश चंद्र शाक्य का कहना है कि उनके गांव का नलकूप पिछले 12 सालों से खराब पड़ा है। चार वर्ष पूर्व यह गिरकर धराशायी हो गया। नलकूप के चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी गांव के अमर सिंह कहते हैं कि यदि नलकूप सही हो जाए तो किसानों को बड़ी राहत मिल जाएगी। जघईपुर का राजकीय नलकूप भी एक वर्ष से खराब है। गांव के अनार सिंह का कहना है कि यह नलकूप अभी तक सहीं नीं कराया गया है। गांव छितरा पर नलकूप संख्या 207 बंद पड़ा है। ग्राम लखापुर का भी नलकूप बंद है। जिसका ट्रांसफार्मर खराब है। ग्रामीण बालकराम यादव का कहना है कि यह दोनों नलकूप 6 महीने से खराब हैं।
क्या बोले किसान-
- नलकूप विभाग किसानों की सिंचाई की समस्या पर आंखें मूंदे हुए है। काफी समय से नलकूप खराब हैं, लेकिन उन्हें सही नहीं किया जा रहा। दो माह पूर्व नलकूप की मोटर फुक गई है। उसे सही नहीं किया गया है। गेहूं की फसल के लिए सिंचाई की बेहद जरूरत है। - राजेंद्र, निवासी ग्राम पटकिया।
- किसानों की समस्या के निदान के दावे किए जाते हैं। कोई भी किसानों की समस्याओं के निदान में रुचि नहीं लेता। राजकीय नलकूपों की हालत बेहद खराब है। कई कई वर्षों से नलकूप खराब हैं, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। - गोल्डी, ग्राम फतेहपुरकला।
- सरकारी नलकूप काफी समय से खराब पड़ा है। 12साल से नलकूप खराब है। तमाम शिकायतों के बावजूद न प्रशासन ने सुनी और न ही नलकूप विभाग ने। अब तो नलकूप भी चार वर्ष धाराशायी हो गया है। कोई भी समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। - नरेश चंद्र, म्यूनी, गंजडुंडवारा।
- किसानों के सामने सिंचाई का जबरदस्त संकट है। नलकूप खराब रहने के कारण किसानों को महंगी सिंचाई करनी पड़ती है। जिससे फसल की लागत भी बढ़ जाती है। नलकूप चालू हो जाएं तो किसानों की सिंचाई की समस्या हल हो सकती है। - अमर सिंह, म्यूनी, गंजडुंडवारा।

वर्जन-
- जिले के खराब नलकूपों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जो भी खराब नलकूप हैं। उन्हें शीघ्र ही सही कराया जाएगा। बजट की भी कोई समस्या नहीं है। किसानों को सिंचाई की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। - सतीश चंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, नलकूप खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed