फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Citys Tajinder makes his mark again; MI New York's hopes remain alive.

Agra News: शहर के तजिंदर ने फिर छोड़ी छाप, एमआई न्यूयॉर्क की उम्मीदें बरकरार

Sun, 12 Jul 2026 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Citys Tajinder makes his mark again; MI New York's hopes remain alive.
तजिंदर ढिल्लन
आगरा। बल्केश्वर निवासी भारतीय मूल के क्रिकेटर तजिंदर ढिल्लन ने एक बार फिर अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट में अपनी उपयोगिता साबित की। डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए 25वें मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क ने सिएटल ऑर्कस को 17 रन से हराकर प्लेऑफ की दौड़ में खुद को मजबूत किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई न्यूयॉर्क ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 179 रन बनाए। कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 54 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि मध्यक्रम में तजिंदर ढिल्लन ने उपयोगी बल्लेबाजी करते हुए अंतिम ओवर में 20 रन बटोरकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए तजिंदर ढिल्लन को ''मैन ऑफ द मैच'' चुना गया। जवाब में सिएटल ऑर्कस की टीम 20 ओवर में 162 रन पर ही सिमट गई। आगरा के बल्केश्वर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले तजिंदर ढिल्लन का प्रदर्शन शहर के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा बना हुआ है। घरेलू क्रिकेट में नाम कमाने के बाद उन्होंने अमेरिका का रुख किया और वहां लगातार घरेलू तथा फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई। युवा क्रिकेटर जीतू कश्यप ने कहा कि तजिंदर ढिल्लन ने कई अवसरों पर प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट में उनका शानदार प्रदर्शन शहर के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed