फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Citizenship Amendment Act Updates alert in agra mathura

नागरिकता कानून: दिल्ली में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद आगरा में अलर्ट, कासगंज में धारा 144 लागू

Mon, 16 Dec 2019 02:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Dec 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
Citizenship Amendment Act Updates alert in agra mathura
आगरा में पैदल मार्च करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून पर दिल्ली में रविवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद आगरा मंडल में भी अलर्ट कर दिया गया। जिले में सेक्टर और जोन स्कीम लागू कर दी गई। शहर और देहात के संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात कर दी गई। वहीं कासगंज में धारा 144 लागू कर दी गई है। 
विज्ञापन


नागरिकता संशोधन कानून पर दिल्ली में रविवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। इसके बाद उत्तर प्रदेश के जिलों में भी अलर्ट किया गया है। आगरा शहर में 108 हॉट स्पाट हैं। अधिकारियों ने सभी स्थलों पर पुलिस तैनात कर दी है। सेक्टर और जोन स्कीम लागू की गई है। 
विज्ञापन


हर सेक्टर और जोन में मजिस्ट्रेट से लेकर एसपी और सीओ स्तर के अधिकारी को लगाया है। मंटोला, नाई की मंडी, लोहामंडी, ताजगंज, सदर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। इसके अलावा थाना प्रभारी निरीक्षक को फोर्स के साथ गश्त के निर्देश दिए गए हैं। एलआईयू भी अलग से नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी जिलों में भी अलर्ट

Citizenship Amendment Act Updates alert in agra mathura
फिरोजाबाद के एसएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था जायजा - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर फोर्स लगाई गई है। थाना पुलिस को भी निर्देशित किया है। उधर, आईजी ए सतीश गणेश ने भी देर रात विभिन्न इलाकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था चेक की।

उधर, पड़ोसी जिले मथुरा और फिरोजाबाद में पुलिस सतर्क है। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। फिरोजाबाद में एसएसपी सचिंद्र पटेल ने फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। वहीं सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है।

कासगंज जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसपी सुशील घुले ने बताया कि विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिले  में धारा144 लागू है। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी की जा रही है। शांति का माहौल है। एहतियातन यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed