{"_id":"60fd04988ebc3e58702dbd84","slug":"cisce-10th-and-12th-result-agra-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएससीई: 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी, अधिकतर स्कूलों का परिणाम सौ फीसदी रहा, खिले होनहारों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएससीई: 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी, अधिकतर स्कूलों का परिणाम सौ फीसदी रहा, खिले होनहारों के चेहरे
Sun, 25 Jul 2021 11:58 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:58 AM IST
सार
कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार स्कूलों ने विद्यार्थियों को नहीं बुलाया। अधिकतर विद्यार्थियों ने घर पर ही रहकर वेबसाइट के माध्यम से परिणाम देखा।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) के परिणाम देखकर होनहारों के चेहरे खिले उठे। विद्यार्थियों को परीक्षा दिए बिना उतने अंक प्राप्त हुए, जितना उन्होंने परीक्षा देकर प्राप्त करने की उम्मीद की थी। अधिकतर स्कूलों का परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा है। 12वीं में सेंट एंथनीज जूनियर कॉलेज की अलीशा अग्रवाल ने 99.5 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज की पीहू गोयल व यश्या अंकित ने 99.2 फीसदी अंक हासिल किया है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार स्कूलों ने विद्यार्थियों को नहीं बुलाया। अधिकतर विद्यार्थियों ने घर पर ही रहकर वेबसाइट के माध्यम से परिणाम देखा। सेंट पीटर्स कॉलेज में परीक्षा परिणाम बाहर ही चस्पा कर दिया गया था। आठ-दस विद्यार्थी ही परिसर में पहुंचे। सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज में भी दस से कम विद्यार्थी पहुंचे। सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज में विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। गेट के पास ही विद्यार्थियों की यूनिक आईडी नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई थी। जिले में सीआईएससीई बोर्ड के 12 विद्यालय हैं। सेंट पीटर्स कॉलेज, सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज, सेंट एंथनीज जूनियर कॉलेज, सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज, सेंट जॉर्जेज कॉलेज, सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज, सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल, सेंट पॉर्ल्स चर्च कॉलेज, यूनिट-टू, सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल, सेंट जॉर्ज स्कूल यूनिट-टू, हॉलमैन इंस्टीट्यूट, इंडियन हेरिटेज स्कूल और रागेेंद्र स्वरूप स्कूल। इनके करीब पांच विद्यार्थी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए
परीक्षा भले नहीं कराई गई पर विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक पाने की इच्छा इस वर्ष भी पूरी हुई। सेंट पीटर्स कॉलेज के 12वीं के मोहम्मद आमिश ने मैथ्स, एकाउंट्स और कंप्यूटर साइंस में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। वहीं, 12वीं के विद्यार्थी ध्रुव अग्रवाल ने भी मैथ्स में 100 अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन
NIOS Result 2021: 10वीं में 90.64, 12वीं में 79.21 फीसदी विद्यार्थी पास, यहां देखें डिटेल्स