फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIOS 10th, 12th June exam results 2021 declared, follow these steps

NIOS Result 2021: 10वीं में 90.64, 12वीं में 79.21 फीसदी विद्यार्थी पास, यहां देखें डिटेल्स

Sat, 24 Jul 2021 03:36 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 24 Jul 2021 03:36 PM IST
सार

10वीं में 90.64 यानी 1,07,745 और 12वीं में 79.21 यानी 1,34,466 छात्र पास हुए हैं।

विज्ञापन
NIOS 10th, 12th June exam results 2021 declared, follow these steps
एनआईओएस जून परीक्षा परिणाम 2021 - फोटो : प्रिंट शॉर्ट

विस्तार

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर माध्यमिक पाठ्यक्रम (कक्षा 10वीं) और वरिष्ठ माध्यमिक पाठ्यक्रम (कक्षा 12वीं) के जून 2021 की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विद्यार्थी एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट https://results.nios.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

एनआईओएस 10वीं, 12वीं जून परीक्षा परिणाम 2021 देखने के लिए सीधा लिंक

विज्ञापन

एनआईओएस अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) ने सेकेंडरी कोर्स (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी कोर्स (12वीं) जून, 2021 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। एनआईओएस वेबसाइट https://results.nios.ac.in से शिक्षार्थी परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


CISCE ICSE, ISC Result 2021: परिणाम जारी, 10वीं का 99.98 फीसद व 12वीं 99.76 फीसद रहा पास प्रतिशत

एनआईओएस 10वीं, 12 जून परिणाम 2021: अभ्यर्थी ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम
चरण 1: आधिकारिक परिणाम वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर एनआईओएस रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
चरण 4: अपने क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन इन करें।

ऐसा रहा कक्षा दसवीं और बारहवीं का परिणाम
10वीं में 90.64 और 12वीं में 79.21 फीसद छात्र पास हुए हैं। 10वीं में 1,07,745 और 12वीं में 1,34,466 छात्र पास हुए हैं। एनआईओएस के चेयरपर्सन डॉ. सरोज शर्मा बताते हैं कि पहली बार सीबीएसई से पहले एनआईओएस ने परीक्षा के परिणाम घोषित किए हैं। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में 10वीं की परीक्षा के लिए 1,18,869 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें से 75,637 लड़के, 43,217 लड़कियां और 15 ट्रांसजेंडर हैं। वहीं 12वीं कक्षा के लिए 1,69,748 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसमें 1,15,737 लड़के, 53,983 लड़कियां और 28 ट्रांसजेंडर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed