{"_id":"44170d6e9869bef328107010f787c861","slug":"chunav-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो खुले में शौच को जाएंगी पोलिंग पार्टियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो खुले में शौच को जाएंगी पोलिंग पार्टियां
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Oct 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतपुर ब्लाक में शौचालय निर्माण अधूरा छोड़ने पर दो शिक्षकों को निलंबित किया जा चुका है। इसके बाद भी चौथे चरण के मतदान के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंचने वाली पार्टियों के लिए व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई है। पोलिंग बूथ बनाए गए स्कूलों में शौचालय और सरकारी हैंडपंप पूरी तरह खराब पड़े हैं। ऐसे में पोलिंग पार्टियों को खुले में शौच जाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।
जैतपुर ब्लाक के गढ़ी बरौली गांव के जूनियर हाईस्कूल का शौचालय अधूरा छोड़ने पर निर्माण प्रभारी शिक्षक भूपेन्द्र सिंह और खेड़ा राठौर के प्राइमरी स्कूल में शौचालय का निर्माण कार्य पूरा न कराने पर शिक्षक आत्मप्रकाश वर्मा को बीएसए धर्मेंद्र सक्सेना ने निलंबित कर दिया है। हालांकि इसके बाद दोनों ने कार्य पूरा करा दिया। लेकिन इसके बाद भी बाह, पिनाहट, जैतपुर ब्लाक के विद्यालयों में व्यवस्था नहीं सुधारी गई। ज्यादातर शौचालय प्रयोग के लायक नहीं है। कई स्कूलों में हैंडपंप खराब पडे़ हैं। बता दें कि चौथे चरण के मतदान में कुछ ही दिन बचे हैं। लेकिन अभी तक व्यवस्था दुरुस्त न होने से पोलिंग पार्टियों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ सकता है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की रिपोर्ट के बाद भी हैंडपंप और शौचालय ठीक कराने में विभागों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इस संबंध में एसडीएम उमाशंकर का कहना है कि भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट के आधार पर विभागों को मतदान केन्द्रों की कमियां दूर करने के निर्देश जिला स्तर से दिए गए हैं।