फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chunav

अजब तमाशा, बार-बार बदला नतीजा

Wed, 04 Nov 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 04 Nov 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
chunav
 जिला पंचायत के वार्ड नंबर दस का चुनाव अजब तमाशा बन कर रह गया है। बार-बार बदलते नतीजों की वजह से इस चुनाव ने सबसे अधिक सुर्खियां भी बटोरीं। रविवार सुबह से मंगलवार शाम तक कई बार हालातों में तब्दीली आती रही।
विज्ञापन


रविवार रात नहीं आया नतीजा
कलाल खेरिया स्थित अवंतीबाई कालेज में मतगणना सुबह करीब नौ बजे प्रारंभ हो पाई। सपा के दो दिग्गजों के बीच मुकाबला और सबसे अधिक खर्चीला चुनाव होने के कारण हर किसी नजर इस चुनाव पर थी। समर्थकों की जबरदस्त भीड़ जुटी रही। रविवार देर रात प्रत्याशी रेनू, राजवीर, सीमा, विश्नस्वरूप, दिनेश, मनोज आदि फाइट से बाहर हो गए और मुकाबला यदुवीर सिंह, कुशल यादव और गणेश के बीच तय हो गया लेकिन रविवार रात तक कोई फैसला नहीं हो सका।
विज्ञापन


सोमवार को बदले हालात
सोमवार सुबह करीब नौ बजे हालातों में जबरदस्त तब्दीली हुई। कुशल यादव के समर्थकों ने उनकी जीत हल्ला मचा दिया। मतगणना केंद्र पर पथराव और फायरिंग हो गई। मतगणना समाप्त होने पर गणेश 75 वोट से आगे थे। राजपाल ने पुनर्मतगणना प्रार्थना पत्र दिया। प्रशासन तोरा, बगदा और कुआ खेड़ा गांव के वोटों गणना पर सहमत हुआ तो गणेश न विरोध किया और बात नहीं बनी। पुनर्मतगणना का फैसला खारिज हो गया लेकिन शाम 6:30 बजे डीएम ने आखिरी राउंड की गणना कराने का आदेश सुना दिया। रात करीब 9:30 पुनर्मतणना समाप्त हुई तब भी गणेश यादव 45 वोट से आगे थे लेकिन देररात डीएम ने मंगलवार सुबह दस बजे पूरे वार्ड की पुनर्मतगणना का फरमान सुना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को बदल गया नतीजा
मंगलवार करीब 4:05 बजे तीसरी बार गणना चली और शाम करीब 4:30 बजे नजारा ही बदल गया। जो प्रत्याशी पहली गणना में 75 वोटों से जीत रहा था वह दो वोटों से हार गया। राजपाल यादव के समर्थक खुशी से झूम उठे और गणेश यादव अपना सब कुछ लुटा कर अकेले अपने घर को चले गए।

खारिज हुए वोटों ने डुबाई गणेश की नैया  
आगरा। गणेश यादव की नैया बार-बार की मतगणना में खारिज हुए वोटों ने डुबो दी। बरौली अहीर ब्लाक के वार्ड दस में कुल मतदाता लगभग 26232 हैं। मुकाबला कांटे का था। जमकर प्रचार हुआ था। पैसा पानी की तरह बहाया गया। इसका परिणाम का यह हुआ कि जनता ने भी खुलकर वोट किया। लगभग 24549 मतदाताओं ने वोट डाले। मतगणना की बारी हुई तो पहले गणेश यादव करीब 75 वोट से आगे हो गए। रीकाउंटिंग में काफी वोट निरस्त हुए तो गणेश यादव 45 वोट से आगे हो गए। तीसरी बार गणना हुई तो गणेश यादव वोट निरस्त होने की वजह से दो वोट से हार गए। तीसरी बार की गणना में दोनों प्रत्याशियों का ध्यान वोट निरस्त कराने पर लगा रहा। तीनों बार की मतगणना में करीब 1683 वोट निरस्त हुए हैं।

पहली और तीसरी बार की मतगणना के बाद प्राप्त मतों की स्थिति
प्रत्याशी                   पहली मतगणना             तीसरी मतगणना
कप्तान सिंह                 2422                     2464
कुशल यादव               6788                      6782
गनेश यादव                6863                      6780
दिनेश                      58                          57
प्रकाश बाबू                 3504                    3458
मनोज                     37                         37
यदुवीर सिंह                4123                     4108
राजवीर सिंह                252                      253
रेनू                         335                     336
विश्न स्वरूप               173                    171

सीमा                       105                    103
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed