{"_id":"da745dd9203bc59349e72a71a35871c9","slug":"chunav-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुर्नमतगणना ही नहीं पुनर्टकराव भी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुर्नमतगणना ही नहीं पुनर्टकराव भी
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 04 Nov 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी बार पुर्नमतगणना से पहले मंगलवार को गणेश और राजपाल के समर्थक एक बार फिर भिड़ गए। पहले मतगणना केंद्र परिसर में गालीगलौज हुई और उसके बाद मारपीट होने लगी। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से सभी को बाहर खदेड़ा। बाहर भी उनमें मारपीट हुई तो पुलिस ने लाठीर्जा किया और उन्हें दूर तक खदेड़ा।
सुबह करीब 10 बजे कलाल खेरिया केंद्र में दूसरी बार पुनर्मतगणना की तैयारी हो रही थी। राजपाल और गणेश यादव अपने समर्थकों के साथ आ चुके थे। इसी बीच गणेश यादव के एक समर्थक ने राजपाल समर्थक पर फिकरा कसा। उसने जवाब दिया तो उनमें विवाद होने लगा। फिर मारपीट शुरू हो गई। फिर दोनों ही ओर से दूसरे समर्थक भी इसमें शामिल हो गए। कई समर्थकों के कपड़े तक फट गए। पुलिस ने उन्हें मतगणना केंद्र से बाहर निकाल दिया। वहां उनमें दोबारा झगड़ा होने लगा तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया और दूर तक खदेड़ आई।
दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया। इसकी सूचना पर डीएम और एसएसपी भी बाहर आ गए। जिलाधिकारी पंकज कुमार ने राजपाल और गणेश यादव को बुलाकर सख्त हिदायत कि उनके समर्थक नहीं माने तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सिर्फ मतगणना एजेंट अंदर रहे और नेताओं ने बाहर खड़े अपने समर्थकों को वापस भेज दिया।