फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chori

Agra News: साइकिल पर आया चोर, 39 मिनट में 8 ताले तोड़कर की 16 लाख की चोरी

Wed, 29 Nov 2023 04:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 04:25 PM IST
विज्ञापन
chori

विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 7 में कारागार मंत्री आवास के पास हुई वारदात, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर

माई सिटी रिपोर्टर

आगरा। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 7 में साइकिल पर आए एक चोर ने 39 मिनट में 8 ताले तोड़कर 15 लाख रुपए के जेवरात और 1 लाख की चोरी कर ली। कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के आवास के पास दवा व्यापारी के घर में हुई वारदात करने वाला चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश में लगी है। जेवरात और नकदी को एक थैले में भरकर ले गया था।
आवास विकास कॉलोनी निवासी नरेंद्र सिंह सिसौदिया के घर में वारदात हुई। वह दवा का काम करते हैं। गुरुग्राम में बेटा सर्जिकल कंपनी में नौकरी करता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 24 नवंबर को पत्नी के साथ बेटे के घर गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। 25 नवंबर की रात 9:00 बजे भाई देवेंद्र ने फोन करके बताया कि घर में चोरी हो गई है। इस पर वह पहुंच गए। सूचना पर पुलिस आ गई। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड से जांच कराई गई। नरेंद्र सिंह ने बताया कि 5 मार्च को बेटे की शादी है जेवरात उसकी शादी में दुल्हन पर चढ़ने के लिए बनवाए थे। चोर उन्हीं जेवरात को लेकर चला गया।
विज्ञापन


थैले में रख ले गया जेवरात और नकदी
कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए। इसमें पता चला कि रात तकरीबन 3:00 बजे साइकिल पर थैला टांगे एक चोर आया था। घर में मुख्य दरवाजे से लेकर अंदर चार कमरों पर ताले लगे हुए थे। चोर ने पांचों गेट के ताले तोड़ दिए। इसके बाद अलमारी के बाहर के दरवाजे का ताला, अंदर लॉकर और लॉकर के अंदर छोटे लॉकर का ताला तोड़कर 15 लख रुपए के जेवरात और 1 लाख नगद चोरी कर ले गए। चोर पूरी वारदात 39 मिनट में करके साइकिल पर टंगे थैले में जेवरात और रुपए रखकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed