{"_id":"63a140c1a4c40d3c8d0a1e7d","slug":"children-have-neuro-and-stomach-problems-show-them-in-sn-opd","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बच्चों को न्यूरो व पेट की समस्या हो तो ओपीडी में दिखाएं, शुरू हुई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बच्चों को न्यूरो व पेट की समस्या हो तो ओपीडी में दिखाएं, शुरू हुई सुविधा
Tue, 20 Dec 2022 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 Dec 2022 10:27 AM IST
सार
बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश्वर दयाल व डॉ. नीरज यादव ने बताया कि पीडियाट्रिक सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिक में पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी (नवजात, शिशुओं, बच्चों में न्यूरो संबंधी समस्या) ओपीडी की सुविधा प्रत्येक सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बच्चों को न्यूरो व पेट संबंधी रोग हो तो इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं। अब आप उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज के पुराने स्त्री व प्रसूति रोग विभाग में लाकर दिखा सकते हैं। सोमवार से पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी व गेस्ट्रो इंट्रोलॉजी की ओपीडी यहां शुरू कर दी गई। उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की मीडिया समन्वयक डॉ. प्रीति भारद्वाज ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज प्रदेश का पहला ऐसा राजकीय मेडिकल कॉलेज है, जिसके बाल रोग विभाग में पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी व गेस्ट्रो इंट्रोलॉजी की सुविधा दी जा रही है। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश्वर दयाल व डॉ. नीरज यादव ने बताया कि पीडियाट्रिक सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिक में पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी (नवजात, शिशुओं, बच्चों में न्यूरो संबंधी समस्या) ओपीडी की सुविधा प्रत्येक सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
पीडियाट्रिक गेस्ट्रो इंट्रोलॉजी (नवजात, शिशुओं व बच्चों में पेट संबंधी रोग) ओपीडी की सुविधा प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10 से एक बजे तक प्रो. पंकज कुमार के नेतृत्व में संचालित होगी। सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी के शुरू होने से बच्चों के इलाज में सुविधा होगी।
विज्ञापन