फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Children got freedom from dilapidated buildings, will study in new buildings

Agra News: बच्चों को मिली जर्जर भवनों से मुक्ति, नए भवनों में होगी पढ़ाई

Sun, 15 Jan 2023 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Children got freedom from dilapidated buildings, will study in new buildings
कासगंज। परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को जर्जर भवनों से मुक्ति मिल जाएगी। इनके स्थान पर नए भवनों का निर्माण होगा। 19 नए भवनों का निर्माण करने के लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। मार्च तक नए भवन बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 1263 परिषदीय स्कूल संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों में से कई स्कूल ऐसे हैं जिनके भवन जर्जर हो गए। जिले में 19 ऐसे भवन चिन्ह्ति किए गए जिनकी मरम्मत कराने के स्थान पर नए भवन बनाने की आवश्यकता महसूस की गई। विभाग ने इन भवनों की सूचना शासन को भेज दी। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन भवनों को नीलाम कर गिरा दिया गया। अब इस जमीन पर नए भवनों का निर्माण किया जाएगा। इन भवनों में 13 प्राथमिक एवं 6 उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन है। एक प्राथमिक विद्यालय भवन के निर्माण पर 15 लाख रुपये एवं एक उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन के निर्माण पर 19 लाख रुपये का खर्च आएगा। कुल 3.09 करोड़ रुपये की लागत से नए भवनों का निर्माण होगा। शासन ने सीएंडडीएस संस्था को भवन निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसका आधा बजट संस्था को उपलब्ध करा दिया है। ताकि समय से निर्माण कार्य पूरा हो सके। मार्च तक कार्य पूरा होना है। नए शिक्षासत्र में बच्चे अपने नए भवन में शिक्षा ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

विद्यालयों के नए भवन निर्माण में ऑपरेशन कायाकल्प का भी ध्यान रखा जाएगा। व्यवस्थित ढंग से कमरे, बरामदा का निर्माण होगा। इसके साथ ही पेयजल, शौचालय, रसोई, बाथरूम सहित आदि व्यवस्थाएं भी उपलब्ध रहेंगी। जिससे बच्चों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 19 नए विद्यालय भवनों के निर्माण के लिए शासन से कार्यदायी संस्था को बजट की आधी धनराशि उपलब्ध करा दी है। वर्तमान में इन विद्यालय के बच्चों को समीपवर्ती स्कूल में शिफ्ट करके पढ़ाई कराई जा रही है। नए सत्र में बच्चे अपने भवन में शिक्षा ग्रहण करेंगे।-राजीव यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed