Agra Accident News: आगरा में तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रहे बच्चों को कुचला, दो की मौत, तीन की हालत गंभीर
Agra Road Accident News Today: डौकी के गांव बास महापत में बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे, तभी फतेहाबाद रोड की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पांच बच्चों को रौंद दिया, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यहां की है घटना
जानकारी के मुताबिक थाना डौकी के अंतर्गत कछपुरा, बांस महावत गांव के दस के लगभग बच्चे क्षेत्र के स्प्रिंग फील्ड स्कूल में पढ़ते थे। गुरुवार सुबह आठ बजे के लगभग सभी सड़क किनारे खड़े होकर स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टाटा नेकसन कार अनियंत्रित होकर रांग साइड में आ गई और बच्चों को रौंद दिया। हादसे के बाद गाड़ी में बैठे चार लोग फरार हो गए और एक को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। मौके पर आई पुलिस ने युवक की जान बचाते हुए उसे पब्लिक से छुड़ाया और हिरासत में लिया है।
ये भी पढ़ें - दुस्साहस: साली के साथ बंद कमरे में युवक, जीजा ने अचानक खोल दिया गेट, आगे जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान
मृत और घायल बच्चों के नाम
हादसे में कक्षा तीन की छात्रा प्रज्ञा और कक्षा एक के छात्र अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कक्षा सात की छात्रा गुंजन, कक्षा आठ की दीप्ति, कक्षा छह के नमन और लावण्या यूकेजी गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतक बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायलों का इलाज किया जा रहा है।ये भी पढ़ें - गैरमर्द के लिए उजाड़ लिया सुहाग: कत्ल के बाद रातभर पति की लाश संग सोती रही पत्नी, सुबह किया ये काम, लेकिन...
गलत दिशा में जाकर कार ने रौंदा
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक कार फतेहाबाद की तरफ से आ रही थी और अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी साइड की तरफ जाकर बच्चों को रौंदती चली गई। हादसे को देखकर लग रहा था की चालक को अचानक झपकी आ गई है। लोगों ने एक युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया था और उसको पीटना शुरू कर दिया था। सही समय पर पुलिस ने आकर उसको मुक्त कराया और हिरासत में लिया है।ये भी पढ़ें - लव जिहाद: युवती से दोस्ती फिर हैवानियत, मन भर गया तो दोस्तों को सौंपा; विरोध करने पर नोंचा जिस्म