फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child going to aunt's house dies in road accident

Agra News: मौसी के घर जा रहे बालक की सड़क हादसे में मौत

Sun, 13 Aug 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 13 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Child going to aunt's house dies in road accident
भोगांव। गांव छिबकरिया के पास शनिवार की देर शाम एक टेंपो में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टेंपो पलटने से हुए हादसे में मौसी के घर जा रहे 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।जनपद इटावा के थाना सैफई क्षेत्र के गांव उसरई निवासी प्रदीप कुमार काफी समय से परिवार के साथ थाना क्षेत्र के गांव शहजादेपुर में रह रहे है। उनका 7 वर्षीय पुत्र आदित्य कस्बा स्थित एक विद्यालय में यूकेजी का छात्र था। शनिवार को वह गांव छिबकरिया निवासी मौसी के घर पर जा रहा था। मौसा रवि उसे टेंपो में बैठाकर ले जा रहे थे। तभी स्टेट बैंक के पास किसी वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद टेंपो पलट गया। हादसे में आदित्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, कुछ अन्य सवारियां भी चोटिल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बालक को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीखपुकार मच गई। रविवार को बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन ने बताया कि आदित्य माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत के बाद 4 वर्षीय बहन आकांक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed