फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child faints upon hearing the hiss of a black cobra at the door.

Agra News: दरवाजे पर काले नाग की फुंकार सुनकर बच्चा बेहोश

Mon, 21 Sep 2026 12:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Child faints upon hearing the hiss of a black cobra at the door.
बटेश्वर। तीर्थ क्षेत्र के मोहल्ला बैराग टूला में रविवार दोपहर घर के दरवाजे पर बैठे काले नाग की फुंकार सुनकर 12 साल का बच्चा बेहोश हो गया। जानकारी होने पर पहुंची बच्चे की मां की भी चीख निकल गई।
विज्ञापन

घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। मोहल्ला बैराग टूला निवासी शैलेश गोस्वामी के अनुसार, उनका 12 वर्षीय बेटे अल्केश ने घर का दरवाजा खोला, तो गेट पर एक जहरीला काला नाग बैठा था। नाग की फुंकार सुनकर बच्चे की चीख निकल गई। वह बेहोश हो गया। बेटे की चीख सुनकर पहुंची पत्नी राखी की भी सांप को देखकर चीख निकल गई। काला नाग करीब एक घंटे तक मुख्य दरवाजे की चौखट पर ही कुंडली मारकर बैठा रहा, जिससे परिजन घर के अंदर कैद हो गए। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। हालांकि, जब तक वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची, तब तक सांप रसोई घर की नाली में घुस गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम काले नाग को पकड़कर साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed